FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

इरा खान के थियेटर डेब्यू “यूरिपिड्स मेडिया” का आधिकारिक पोस्टर हुआ रिलीज!

0 496

हाल ही में, ईरा खान ने थिएटर प्रोडक्शन “यूरिपाइड्स मेडिया” के साथ निर्देशन की दुनियां में अपने डेब्यू की घोषणा की थी। और अब उनके निर्देशन में बन रही पहली फिल्म ‘यूरिपिड्स मेडिया’ का आधिकारिक पोस्टर रिलीज हो गया है।

दिलचस्प बात यह है कि पोस्टर को फरहत दत्ता ने पेंट किया है और इसमें नाटक का मुख्य पात्र नज़र आ रहा है, जो एक महिला है जिसने चेहरे पर उग्र हावभाव के साथ अपने हाथों में खून से सना एक चाकू पकड़ा हुआ है जिसने इस पोस्टर को अधिक दिलचस्प बना दिया है।

हाल ही में, दिग्गज अभिनेत्री सारिका ने एक थिएटर निर्माता के रूप में एक नया पढ़ाव शुरू किया हैं और वह इरा खान के नाटक में मदद करेंगी, जो पहली बार निर्देशक के कुर्सी की भागदौड़ संभाल रही है।

सारिका ने “नौटंकीसा प्रोडक्शन्स” नामक अपना एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है और उनके दोस्त सचिन कमानी और उनकी छोटी बेटी अक्षरा भी इसका हिस्सा हैं।

“यूरिपाइड्स मेडिया” के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस नाटक का लुभावना पोस्टर साझा किया है।

‘यूरिपाइड्स मेडिया’ एक ग्रीक ट्रेजेडी स्टोरीलाइन पर बना एक नाटक है- एक क्लासिक ‘यूरिपाइड्स मेडिया’ जिसे इस वर्ष के अंत में चयनित भारतीय शहरों में प्रदर्शित किया जाएगा।

‘यूरिपाइड्स मेडिया’ का निर्देशन इरा खान द्वारा किया जा रहा है जो एन्ट्रापी द्वारा प्रस्तुत और सारिका के प्रोडक्शन हाउस ‘नौटंकीसा प्रोडक्शंस’ द्वारा निर्मित है।

Link – https://www.instagram.com/p/B1-vz3sFYrV/

Leave A Reply

Your email address will not be published.