बॉलीवुड पर हमेशा से बाहर की फिल्मों से इन्सपायर होने का आरोप लगता रहा है…यहां तक कि कई बार ये आरोप भी कि कहानियां बिना क्रेडिट दिये चुराई भी गयीं..लेकिन ये तोहमत शायद इस न्यूज से धुल जाये क्योंकि ये भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद फक्र का लम्हा है क्योंकि हमारी कहानी की कोरिया में मांग है। जी हां..डायरेक्टर सुजॉय घोष की शानदार थ्रिलर कहानी कोरियन लैंग्वेज नें रीमेक को रेडी है.. ये पहली बार होगा कि ऐसे दो फिल्म इंडस्ट्री के बीच कहानी साझा होगी..इस बात की जानकारी फिल्म के डायरेक्टर सुजॉय घोष ने अपने ट्विटर हैंडल से भी दी।
KAHAANI now gets a Korean remake 🙂
..mubarak ho Begum Jaan @vidya_balan pic.twitter.com/qBHUtnJv6p— sujoy ghosh (@sujoy_g) March 23, 2017
सुजॉय घोष की कहानी का कोरिया में बनना संभव हो पाया क्रॉस पिक्चर्स की वजह से जो कि कोरिया की प्रमुख प्रोडक्शन कंपनी है..यही वो कंपनी है जिसने सुजॉय घोष की फिल्म TE3N बनाने में मदद की जो कि एक जापानी सीरीज़ The Devotion of Suspect X. पर आधारित थी। वैसे हम तो यही चाहेंगे कि सिनेमा का ये एक्सचेंज जारी रहे ताकी पूरी दुनिया को हर देश का बेहतरीन सिनेमा देखने को मिले।
