FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

विद्या बालन अपनी फिल्मों की हीरो रहीं हैं, हर एक फिल्म होती है अलग और किरदार भी उतना ही दमदार

0 440

अभिनेत्री विद्या बालन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शकुंतला देवी’ का ट्रेलर और फ़िल्म के प्रदर्शन की तारीख सामने आ गई है। अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म 31 जुलाई 2020 को प्रदर्शित हो रही है। शकुंतला देवी का निर्देशन अनु मेनन ने किया है। राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्राप्‍त कर चुकीं अभिनेत्री विद्या बालन दुनिया भर में मशहूर भारतीय मैथेमैटिक्‍स जीनियस की भूमिका निभा रही हैं, जो ‘ह्यूमन कंप्‍यूटर’ के रूप में मशहूर हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब विद्या कुछ अलग हटकर किरदार निभाने जा रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने कुछ ऐसे किरदार निभाए हैं, जिनकी फैंस जमकर सराहना करते हैं।

विद्या बालन अपनी फिल्मों की हीरो रही हैं। वह वर्तमान पीढ़ी की पहली अभिनेत्री बनीं, जिन्होंने इस सोच को बदला कि बॉक्स ऑफिस पर केवल हीरोज की वजह से सफलता मिलती है। उनकी महिला प्रधान फिल्मों की बॉक्स ऑफिस सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री की इस सोच में बदलाव किया।

अभिषेक चौबे की फिल्म इश्किया में भी विद्या ने कमाल का काम किया था। उनका किरदार देखने में बेहद अच्छा था और उन्होंने उसे बेहतरीन तरीके से निभाया था। वैसे ही फ़िल्म नो वन किल्ड जेसिका में विद्या ने सबरीना के किरदार को विश्वसनीय तरीके से निभाया था । उन्होंने कम संवाद बोले थे पर अपने चेहरे के भावों से असहायता, दर्द, और आक्रोश को व्यक्त किया था।

फिल्म ‘कहानी’ को सुजोय घोश द्वारा निर्देशित किया गया था, जिसमें अभिनेत्री विद्या बालन ने मुख्य क़िरदार निभाया था । फिल्म की कहानी प्रेग्नेंट विद्या बक्शी के ऊपर आधारित है, जिसमें वह अपने पति की तलाश में इधर-उधर भटकती है । इस फ़िल्म का किरदार इतना असरदार था कि हर कोई विद्या का प्रेग्नेंट अवतार मानो सच लग रहा था । विद्या बालन की बेहतरीन अदाकारी ने फिल्म की कहानी को और अच्छे से पर्दे पर उतारने में मदद की जिस से फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी|

फ़िल्म डर्टी पिचर ने विद्या बालन को सिल्क स्मिता के किरदार से लोकप्रियता हासिल हुई। उन्होंने अपनी उम्दा अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। यह किरदार विद्या बालन का अबतक का सबसे बोल्ड किरदार था जिसे विद्या ने बहुत ही खूबसूरती से निभाया था , फ़िल्म में तीन तीन हीरो होने के बावजूद विद्या ही फ़िल्म की हीरो थी ।

विद्या बालन ने फ़िल्म तुम्हारी सुलू में एक (रेडियो जॉकी) आरजे का रोल निभाया था। एक मिडिल क्लास हाउसवाइफ कैसे अपने सपनों को पूरा करने के लिए आरजे बन जाती है। इसमें दिखाया गया कि महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। यह किरादर भी विद्या बालन का एक हीरो वाला किरदार है ।

फ़िल्म डर्टी पिक्चर और कहानी के बाद विद्या बालन को मीडिया के तरफ से ‘शेरो’ बुलाय जाने लगा जो कि किसी भी एक्टर के लिए बहुत मायने रखता है ।
विद्या बालन ने अपनी हर फिल्म में हीरो साबित हुई है अब वे भारतीय मैथेमैटिक्‍स जीनियस की भूमिका में दिखाई देंगी, जो ‘ह्यूमन कंप्‍यूटर’ के रूप में मशहूर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.