FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमेज़ॅन ओरिजनल्स के सहयोग पर जनहित में जारी किया स्पष्टीकरण

0 438

चर्चा में रही सभी अटकलों को विराम देने और स्पष्टता हेतु, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमेज़ॅन ओरिजनल्स के सहयोग पर एक स्पष्टीकरण जारी किया। फिल्म निर्माण कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के सह-मालिक फरहान अख्तर और फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने पहले तीन वेब सीरीज विकसित की हैं। इनसाइड एज, मिर्जापुर और मेड इन हेवन ये सभी अमेजन प्राइम वीडियो के लिए बनाए गए थे, जिन्होंने व्यापक सफलता हासिल की।

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने स्थिति को अपनी हाथ में लेकर जनहितार्थ एक स्पष्टीकरण साझा किया। उन्होंने पोस्ट किया,”एक्सेल मीडिया द्वारा बनाई गई अमेज़न ओरिजनल्स की बजट कटौती को लेकर सप्ताहांत में काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। किन्तु, हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि ये धारणाएँ सच नहीं हैं। वे एक अच्छे भागीदार रहे हैं और हम उनके साथ कई शो में सहयोग करना जारी रखते है।”

https://mobile.twitter.com/excelmovies/status/1263039373345304576

Leave A Reply

Your email address will not be published.