अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की ‘पाताल लोक’ ने धरती लोक को हिला कर रख दिया है; बन गयी है अब तक की सर्वश्रेष्ठ ओटीटी श्रृंखला!

अगर हमें अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की ‘पाताल लोक’ की जबरदस्त सफलता को शब्दों में ढालना होगा, तो हम कहेंगे- “पाताल लोक ने धरती लोक को हिला दिया है”। और सीरीज़ को मिल रही वाहवाही और सराहना इस बात का सबूत है।दर्शक, इंडस्ट्री, आलोचकों और यहां तक कि ब्रांड सर्किट को भी इस थ्रिलर ने अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया हैं।
पाताल लोक 15 मई, 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो चुकी है। तब से, सोशल मीडिया पर सीरीज़ को मिल रही शानदार समीक्षा को देखते हुए, यह कहना गलत नहीं होगा कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब तक की सबसे अच्छी श्रृंखला है।
यह सिलसिला सिर्फ़ यहीं तक सीमित नहीं है क्योंकि यहां तक कि प्रमुख ब्रांड पॉप संस्कृति के संदर्भ में पाताल लोक के तीनों लोक यानी स्वर्ग, पृथ्वी और अंडरवर्ल्ड का उपयोग कर रहे है। नजीतन, ‘पाताल लोक’ के मीम्स की धूम हर तरफ़ देखने मिल रही है।
सेलिब्रिटीज के बारे में बात करें, राजकुमार राव से लेकर अनुराग कश्यप, विराट कोहली और वरुण धवन तक- सभी इस इंवेस्टिगेटिव थ्रिलर की प्रशंसा कर रहे हैं। शो के निर्माता सुदीप शर्मा, कास्ट, स्टोरीलाइन इस सभी प्रशंसाओं में प्रमुख उल्लेख हैं। दिलचस्प बात यह है कि, जयदीप अहलावत द्वारा अभिनीत पुलिस के किरदार ने जनता के दिलों विशेष जगह बना ली है।
यदि आपने अभी तक यह सीरीज़ नहीं देखी है, तो आपको अवश्य देखनी चाहिए! पाताल लोक विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। जाइये और इसी वक्त पाताल लोक की सवारी का आनंद लीजिए!
