FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

अस्वस्थ होने के बावजूद, ऋतिक रोशन ने विभिन्न देशों से आये अपने प्रशंसकों के साथ बिताया वक़्त!

0 427

सुपरस्टार ऋतिक रोशन के लिए सुपर 30 और वॉर की रिलीज़ के साथ 2019 सबसे सफल वर्षों में से एक रहा है। अभिनेता इंडस्ट्री के सबसे प्रिय स्टार में से एक है और इस बात के लिए एक वसीयतनामा यह है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर, दुनिया भर से प्रशंसक अपने सुपरस्टार को बधाई देने के लिए मुंबई पहुंचे थे।

अभिनेता ने चीन, इंडोनेशिया, जर्मनी, कोलकाता, बिहार, ओडिशा, केरल, वडोदरा, पुणे, यूएसए और ऑस्ट्रेलिया से आए प्रशंसकों के साथ समय बिताया।

हालांकि इस दौरान, ऋतिक बीमार थे लेकिन बावजूद इसके अभिनेता अपने प्रशंसकों के साथ समय बिताते हुए नज़र आये। अभिनेता ने प्रशंसकों द्वारा लाये गए सभी उपहारों को स्नेहपूर्वक स्वीकार किया, उनके साथ ढ़ेर सारी तस्वीरें खिंचवाई और हँसी-मज़ाक से भरपूर बातचीत करते हुए, अभिनेता के लिए यह निश्चित रूप से बेहद ख़ास जन्मदिन था।

निस्संदेह, ऋतिक रोशन के लिए 2019 एक शानदार साल रहा है, जिसमें अभिनेता ने विभिन्न प्रकार की फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है। जबकि एक अभिनेता के रूप में, उनकी सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस और कंटेंट से लैस फ़िल्म “सुपर 30” थी, वही यश राज फिल्म्स की ‘वॉर’ अभिनेता के करियर की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म बन गयी है।

https://twitter.com/subhode88278170/status/1216287465037680640?s=21

Leave A Reply

Your email address will not be published.