
वरुण धवन और सारा अली खान के फैंस उनकी अपकमिंग मूवी ‘कुली नंबर 1’ रीमेक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही ऐलान हुआ कि ये मूवी भी अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। अब इसके नए पोस्टर के साथ ट्रेलर की तारीख की अनाउंसमेंट कर दी गई है। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर अमेज़न पर रिलीज हो रही है।
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इसमें वो पांच अलग-अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं, जबकि सारा मराठी मुलगी के रूप में दिखाई दे रही हैं। वरुण ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- कुली नंबर 1.. गांव में मिठाई बंटवा दोयय शहर में ढिंढोरा पिटवा दो.. दादा सबसे कहना अपना राजू आ रहा है।”
इस पोस्ट के साथ वरुण ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 28 नवंबर 2020 को दोपहर 12 बजे आउट होगा। फिल्म 25 दिसंबर को अमेजन पर रिलीज हो रही है।
