अभिनेत्री Deepika Padukone आज और कल कांन्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और अभिनेत्री के प्रशंसकों के ये इंस्टाग्राम हैंडल अनोखे अंदाज़ में अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को समर्थन देते हुए नज़र आ रहे हैं!
सोशल मीडिया साइट्स पर, अभिनेत्री के प्रशंसकों ने अपने फैंस पेज के नाम को बदलकर ‘कान्सवाले’ करना शुरू कर दिया है, ठीक उसी तरह जैसे दुनिया भर से प्रशंसकों ने Deepika Padukone की शादी के दौरान अपनी प्रोफाइल पिक्चर्स को बदल दिया था और अपने पेज का नाम ‘लड़कीवाले’ में बदल दिया था।अभिनेत्री इस साल 16 और 17 मई को कान्स फिल्म समारोह में रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेरेंगी, जहां दुनिया भर के ग्लोबल आइकन मौजूद होंगे।
मेट गाला इवेंट में आकर्षक बार्बी लुक के साथ प्रशंसकों का दिल जीतने के बाद, अब पूरी दुनिया उनके कांन्स लुक का इंतज़ार कर रही है।
लेडी गागा, रिहाना जैसी अन्य उपस्थितियों के बीच, बॉलीवुड की प्रमुख स्टार ने निश्चित रूप से भारत को अपने संसारिक विकल्पों और वैश्विक उपस्थिति के साथ ग्लोबल मैप पर एक अलग पहचान दिला दी है।
व्यापार से जुड़े निर्णय की इस घोषणा के साथ, दीपिका एक ऐसा नाम है जो न केवल एक अभिनेत्री के रूप में बल्कि एक व्यवसायी महिला के रूप में ट्रेंड स्थापित कर रही है, जिसे प्रशंसकों द्वारा बेहद सरहाया जा रहा है।
