FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही हैं DC सुपरहीरोज की फिल्में

अब डीसी कॉमिक्स ने अपना गेम प्लान बदल दिया है

डीसी कॉमिक्स के कैरेक्टर्स की अगली 9 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं, जिसकी शुरूआत हो जाएगी 2018 से। 2018 के अंत में एक्वामैन रिलीज होगी और फिर डीसी कॉमिक्स के सुपरहीरोज का जलवा 2020 तक जारी

0 1,019
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स यानि की MCU के सुपरहीरोज की फिल्मे भारत में जितनी हिट होती हैं उतनी डीसी कॉमिक्स की नहीं, पर अब डीसी कॉमिक्स ने प्लान बदल दिया है, डीसी कॉमिक्स के कैरेक्टर्स की अगली 9 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं, जिसकी शुरूआत हो जाएगी 2018 से। 2018 के अंत में एक्वामैन रिलीज होगी और फिर डीसी कॉमिक्स के सुपरहीरोज का जलवा 2020 तक जारी रहेगा। 
शाजैम :
—————
सबसे पहले हम आपको बताते हैं सुपरहीरो मूवी शाज़ैम के बारे में, हाल ही में कॉमिकॉन में शाजैम का ट्रेलर रिलीज हुआ है और उसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि शाजैम को डीसी कॉमिक्स में कैप्टन मार्वल के नाम से भी जाना जाता है और इसी कैरेक्टर में एक सुपरहीरो मार्वल कॉमिक्स के पास भी है। हां थोड़ा कन्फ्यूज जरूर हुए होंगे आप पर हम आपकी इस जिज्ञासा को दूर कर देते हैं। 

शाजैम, कैप्टन मार्वल और कन्फ्यूजन !
1940 के अंत में कैप्टन मार्वल की कॉमिक्स आई थी पर ना तो इसे डीसी ने पब्लिश किया था और ना ही मार्वल्स ने, इस पब्लिश किया था ‘फासिट कॉमिक्स’ ने, इस सुपर हीरो में तमाम ऐसी शक्तियां थी जो सुपरमैन में थीं, इस पर डीसी कॉमिक्स ने आपत्ति जताई, लेकिन 1950 के अंत तक ‘फासिट कॉमिक्स’ इस सुपर हीरो की कॉमिक्स छापता रहा। 60 के दशक में स्टैन ली यानि की MCU के संस्थापक ने इस कैरेक्टर के राइट्स खरीद लिए और उनके पास कैप्टन मार्वल का कैरेक्टर आ गया। 1972 में डीसी कॉमिक्स ने ‘फासिट कॉमिक्स’ के सारे राइट्स खरीद लिए और अब उनके पास भी कैप्टन मार्वल्स के राइट्स आ गए थे। बाद में उन्होंने इस कैरेक्टर को नया नाम दिया ‘शाजैम’ जिसमें एक 15 साल का लड़का ‘शाजैम’ नाम लेते ही सुपरहीरो में बदल जाता था। तो ये थी कैप्टन मार्वल के शाजैम में बदलने की कहानी। 
मार्क योर कैलेंडर
फिल्म शाजैम को डायरेक्ट कर रहे हैं डेविड सैंडवर्ग जिन्होंने हॉरर फिर एनाबेल री-क्रिएशन को डायरेक्ट किया था और शाजैम का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं जॅचरी लेवी। अब इस फिल्म की तारीख भी नोट कर लीजिए, ये फिल्म 5 अप्रैल 2019 में रिलीज होगी।
साइबॉर्ग :
————-
जस्टिस लीग फिल्म में हमने साइबॉर्ग के कैरेक्टर को देखा था। हाईटेक सुपरहीरो, इंसान और सुपर कंप्यूटर का डेडली कॉम्बो है साइबॉर्ग। याद करिए जस्टिस लीग में सिर्फ साइबॉर्ग को ही पता था कि कैसे चारो क्यूब्स को अलग करके स्टेपन वुल्फ को हराया जा सकता है। मूवी के अंत में हमे ये भी दिखता है कि कैसे साइबॉर्ग अपग्रेड होकर एक नए रूप में सामने आता है। जस्टिस लीग में साइबॉर्ग का कैरेक्टर प्ले किया था रे फिशर ने जिन्हे फिल्म में विक्टर स्टोन AKA साइबॉर्ग के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म के बारे में अभी ज्यादा डिटेल्स नहीं आई हैं। डीसी का मकसद है कि उसका ये कैरेक्टर आयरनमैन की तरह सुपरहिट हो, जिससे दर्शक चौंक जाएं, इसीलिए फिल्म के ज्यादा डिटेल्स पब्लिक नहीं किए गए हैं। फिर भी विक्टर स्टोन के साइबॉर्ग में बदलने की एक झलक हमने फिल्म जस्टिस लीग में देख ली थी। IMBD की रिपोर्ट्स को माने तो ये फिल्म 3 अप्रैल 2020 में रिलीज की जाएगी। 
ग्रीन लैन्ट्रेन्स कॉर्प :
—————————-
यहां मजा आने वाला है, क्योकि ग्रीन लैन्ट्रेन्स का कैरेक्टर पहले रायन रोनाल्ड्स प्ले कर चुके हैं और आजकल वो डेडपूल के कैरेक्टर में तहलका मचा रहे हैं। डेडपूल मार्वल्स का कैरेक्टर है। तो ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि आखिर ग्रीन लैन्ट्रेन्स की दूसरी किश्त में वो क्या कमाल दिखाते हैं। वैसे रॉयन ने ग्रीन लैन्ट्रेन्स फिल्म 2011 में की थी और उसके बाद उनकी दो सुपरहीरो फिल्में डेडपूल और डेडपूल-2 आ चुकी हैं। अब डीसी में एक बार वो फिर वापसी कर रहे हैं और डीसी कॉमिक्स ने भी ये सोच लिया है कि वो ग्रीन लैन्ट्रेन्स की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाएगी। वैसे भी हमने जस्टिस लीग में ग्रीन लैन्ट्रेन्स की एक झलक देखी थी, जिसमें वंडरवुमेन ने स्टेपनवुल्फ के पहले हमले के बारे में बताया था। अब इसी फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म ग्रीन लैन्ट्रेन्स कॉर्प 24 जुलाई 2020 में रिलीज होगी। 
सुसाइड स्क्वाड-2 :
————————
सच बताऊं तो सुसाइड स्क्वायड फिल्म मुझे जस्टिस लीग से ज्यादा ठीक लगी। ( पर जोकर का कैरेक्टर बकवास था, कोई भी हीथ लेजर की जगह नहीं ले सकता, बात खतम।) सुसाइड स्क्वाड फिल्म की दूसरी किश्त आने के लिए तैयार है। 2016 में वॉर्नर ब्रदर्स ने एक बोल्ड डिसिजन लिया, सुपर विलेन्स की एक टीम कैसे दुनिया को बचा सकती है ये बड़े ही सधे ढंग से दिखाया। मिशन ऐसा था कि बचने के कोई चांस नहीं थे इसीलिए इसका नाम सुसाइड स्क्वाड रखा गया। पर फिल्म वो कमाल नहीं दिखा सकी जिसकी उम्मीद थी, विल स्मिथ के साथ वाकई बुरा हुआ, एक सुपर विलेन्स की लिस्ट में उनका नाम जुड़ गया, बेचारा डेडशॉट…। खैर, अब जब डीसी ने तय कर लिया है कि वो इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म लेकर आएंगे तो उनका स्वागत है, उम्मीद है कि पिछली किश्त की तरह इसमें जोकर, बैटमैन और डेडशॉट की इमोशनल लाइफ का बेवजह का मिक्सअप नही होगा। फिल्म को रिलीज करने की तारीख का अभी एलान नहीं किया गया है, उम्मीद है कि 2020 तक ये फिल्म भी पर्दे पर आ ही जाएगी। 
ब्लैक एडम :
—————–
जरा रुकिए… ये फिल्म का नाम नहीं है, बल्कि डीसी कॉमिक्स के कैरेक्टर का नाम है। फिल्म का नाम तय नहीं है, रिलीज की तारीख तय नहीं है पर इतना जरुर तय है कि एंटी सुपरहीरो ब्लैक एडम पर फिल्म बनने जा रही है। एंटी हीरो फिल्मी दुनिया में ऐसे कैरेक्टर होते हैं जिनके लिए आदर्श और कानून मायने नहीं रखते हैं, जैसे अपना डेडपूल। खबरें हैं कि ब्लैक एडम का कैरेक्टर कोई और नहीं बल्कि ड्वेन जॉनसन प्ले कर रहे हैं, ड्वेन जॉनसन यानि कि ‘द रॉक’। आजकल काफी डिमांड है इनकी, हम इन्हें जुमांजी-2, वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। मार्वल्स के एंटी हीरो कैरेक्टर डेडपूल और पनिशर को काफी पसंद किया जाता है और अगर ऐसा ही कुछ डीसी कॉमिक्स सोच रही है तो वो उसे और भी नए ऑडियंस दे सकता है। 
फ्लैश प्वाइंट :
————————
सीधा-सादा लड़का, जिसके पिता जेल में है और उसका कोई दोस्त नहीं है, पर उसकी एक सुपर पॉवर उसे जस्टिस लीग की कतार में खड़ा कर देती है। फ्लैश की कहानी अब पर्दे पर आने वाली है, फिल्म का एलान हो गया है लेकिन रिलीज डेट तय नहीं है।  फ्लैश की शक्ति है कि वो तेज है, मतलब बहुत तेज, जस्टिस लीग में तो हमने देख ही लिया था। फ्लैश की सीरीज पहले ही लोगों में काफी लोकप्रिय है और डीसी को लगता है कि फ्लैश की फिल्म भी कमाल करेगी। जस्टिस लीग में एक्वामैन और फ्लैश दो ही ऐसे कैरेक्टर थे जिनकी शक्तियां उन्हें कहां से मिली, कैसे मिलीं ये नहीं बताया गया था। बैटमैन, सुपरमैन, वंडरवुमेन और साइबॉर्ग के बारे में सभी को पता था। हां इतना जरूर था कि फिल्म में एक जगह बताया गया था कि बैरी एलन पर बिजली गिरी थी जिससे उसमें ये तेज-तर्रार पॉवर आ गई थी। तो इस फिल्म का भी इंतजार रहेगा। 

एक्वामैन :
————–
शाजैम के अलावा एक और डीसी सुपरहीरो एक्वामैन का ट्रेलर कॉमिकॉन में रिलीज किया गया था। ट्रेलर दिलचस्प है, एक्वामैन को उसकी ताकत कहां से मिली। ट्रेलर देखकर कई बातें साफ हो जाती हैं कि एक्वामैन आधा इंसान और आधा जलजीव है। एक्वामैन का रोल प्ले कर रहे हैं जेसन मोमा जिन्हें हम गेम ऑफ थ्रोन्स में भी क़ाल ड्रोगो के कैरेक्टर में देख चुके हैं। एक्वामैन में जेसन अपने धोखबाज भाई से अपनी राजगद्दी के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे। अच्छी बात ये है कि इस फिल्म की रिलीज डेट इसी साल यानि 21 दिसंबर 2018 में तय कर दी गई है। अपने कैलेंडर में इस तारीख को मार्क कर लीजिए और तैयार हो जाइए एक एक्शन पैक्ड सुपरहीरो फिल्म के लिए। 
वंडर वुमेन-2 :
———————–
वंडरवुमेन की पहली फिल्म के बारे में एक बात पहले आप लोगों को बता दूं, ये फिल्म भारत में हिंदी में रिलीज नहीं की गई थी, डीसी को लगता था कि उसके इस कैरेक्टर को लोग ज्यादा पसंद नहीं करेंगे इसलिए उन्होंने वंडर वुमेन की डबिंग पर पैसे नहीं खर्च किए (गलत किया)। फिल्म कमाल कर गई, भारत में लोगों ने इसे काफी पंसद किया और काफी सराहा। फिल्म का सब्जेक्ट तो जोरदार था ही पर उससे भी ज्यादा जोरदार थी गैल गेलॉट, सच में कोई भी पिघल जाए, अपना भाई बैटमैन भी पिघल चुका है। खैर, हंसी मजाक से अलग आते हैं और आपको बताते हैं कि वंडरवुमेन फिल्म की अगली फिल्म पर्दे पर आपके दिखेगी लेकिन उसके लिए आपको 13 दिसंबर 2019 तक का इंतजार करना पड़ेगा। उम्मीद नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि इसबार डीसी वाले वंडरवुमेन की फिल्म को हिंदी में रिलीज करेंगे। 
द बैटमैन :
————–
बेन एफ्लेक आ रहे हैं फिल्म ‘द बैटमैन’ लेकर, 2015 में उन्होंने बैटमैन के कैरेक्टर को लेकर सोलो सुपरहीरो फिल्म बनाने का एलान कर दिया था। बेन एफ्लेक, जिऑफ जॉन्स के साथ फिल्म के को-राइटर और और को-डारेक्टर भी रहेंगे। फिलहाल वो अच्छी स्क्रिप्ट के तलाश में हैं, उनके सामने खुद पिछली बैटमैन सीरीज की तीनों फिल्मों की चुनौती है। क्रिश्चन बेल, हीथ लेजर और टॉम हार्डी जैसे किरदारों ने हर फिल्म को एक नई ऊंचाई थी। बैटमैन का डार्क नाइट कैरेक्टर भी बेन एफ्लेक के लिए एक चुनौती होगा। खैर, खबरों के मुताबिक बेन एफ्लेक जिस बैटमैन का रोल निभाएंगे वो ज्यादा शातिर होगा, तेज होगा और उसकी जासूसी कमाल की होगी। क्रिश्चन बेल बैटमैन के कैरेक्टर में आदर्शवादी थे, लेकिन शायद बेन एफ्लेक ऐसा ना करें। इससे बैटमैन के कैरेक्टर को मजबूती मिलेगी। बिना किसी का एक सुपरहीरो सिर्फ कुछ गैजेट्स, बुलेटप्रूफ सूट और तेज दिमाग के दम पर विलेन्स को पटखनी देता आया है और अब उसकी चुनौतियां बढ़ चुकी हैं, ऐसे में आदर्शवाद शायद उसे मजबूत बनाने के बजाय कमजोर बना दे। इसीलिए ऐसा कहा जा रहा है कि नया बैट थोड़ा खूंखार होगा। कुछ ऐसी सोच के साथ बेन एफ्लेक बैटमैन के नए अवतार को पर्दे पर लेकर आएंगे। एक बात और फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है।
http://filmcityworld.com/special-review-mulk-by-dr-shreesh-k-pathak/
Leave A Reply

Your email address will not be published.