FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

आखिर क्यों नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहे हैं Carry Minati? यलगार हो !!

Carry Minati क्यों कर रहे हैं नंबर वन पर ट्रेेंड..जानिए हमारी खास स्टोरी में आखिर क्या है यलगार हो का राज और कैरी ने कैसे दिया विरोधियों को जवाब.

0 644

Carry Minati जिनके वीडियो को यूट्यूब ने डिलीट कर दिया था वो वापस फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं. कैरी ने अपने वीडियो ‘Youtube vs Tiktok: The End’ में टिकटॉक स्टार आमिर सिद्दीकी को रोस्ट किया था.वहीं अब Youtube vs Tiktok controversy में नया मोड़ आ गया है. फेमस यूट्यूबर ने अपना एक नये रैप सॉन्ग यलगार से हेटर्स को जवाब दिया है. ये सॉन्ग यलगार रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. उन्होंने इसके जरिए यूट्यूब वर्सेज टिकटॉक विवाद में ट्रोल करने वालों से लेकर उनका वीडियो हटाने वाले यूट्यूब तक को करारा जवाब दिया है. फैंस इस नए वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं. ट्विटर पर भी #carryminati ट्रेंड हो रहा है. फिलहाल ये गाना नंबर 1 पर ट्रेंड हो रहा है. आप भी देखिए कैरी की कलाकारी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.