बॉलीवुड की दुनिया में अपनी कॉमेडी से अपना नाम बनाने वाले मनमौजी उर्फ राम मोहन मिश्रा ने बॉलीवुड हस्तियों के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है । उन्होंने कहा कि फ़िल्म एक्टर्स को चुनाव बिल्कुल नहीं लड़ना चाहिए । मनमौजी ने कहा कि अनपढ़ जनता क्रेज के कारण उन्हें मंत्री, विधायक, सांसद बना देती है । उन्नाव के दुबे पुर गांव के रहने वाले फ़िल्म एक्टर मन मौजी मिश्रा उन्नाव अपने गृह जनपद में आए । मीडिया से रूबरू होते हुए मनमौजी ने बड़ा बयान दिया । उन्होंने फिल्मी हस्तियों के चुनाव लड़ने के सवाल पर बोलते हुए कहा कि फ़िल्म एक्टरों को बिल्कुल चुनाव नहीं लड़ना चाहिए ।
मनमौजी ने कहा कि अनपढ़ जनता क्रेज के कारण उन्हें मंत्री, विधायक, सांसद बना देती है । मनमौजी ने कहा कि फिल्मी दुनिया के लोग फील्ड में नहीं जा सकते, धूप में नहीं जा सकते, भीड़ में नहीं जा सकते हैं और घर बैठ जाते हैं और फिर 5 साल बाद जब चुनाव का समय आता है तो वोट मांगते हैं । आपको बता दें कि अभिनेता मनमौजी उर्फ राम मोहन मिश्रा ने अपने फिल्मी करियर की शरुआत नसीब फ़िल्म से की थी । इसके बाद मनमौजी एक के बाद एक कई बॉलीवुड पिक्चर में अपना रोल करते हुए दिखाई दिए ।
