FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

‘Dabangg 3’ के आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ से पहले चुलबुल पांडे ने अपने प्रशंसकों के लिए किया एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन l

0 530

साल की सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘Dabangg 3’ का ट्रेलर आज रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है और दर्शक अपने प्यारे चुलबुल ‘रॉबिनहुड’ पांडे की वापसी के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, चुलबुल के लिए उनके फैंस ही सब कुछ हैं!

चूंकि चुलबुल के प्रशंसक अनगिनत है, इसलिए इस प्यार के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में ‘Dabangg 3’ के ट्रेलर की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया है। चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, इंदौर और लखनऊ में प्रशंसकों को आधिकारिक रिलीज से पहले फिल्म का ट्रेलर देखने मिलेगा।

इतना ही नहीं, मुंबई में प्रशंसक रिलीज से पहले न केवल ट्रेलर देखेंगे, बल्कि व्यक्तिगत रूप से चुलबुल पांडे से मुलाक़ात भी करेंगे जिसके लिए उनके प्रशंसक ख़ासा उत्साहित है।

फ़िल्म से चुलबुल, बाली, रज्जो और ख़ुशी के लुक ने पहले ही जिज्ञासु कर दिया है और अब ट्रेलर के रिलीज की उलटी गिनती शुरू हो गयी है!

दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.