अमेज़न प्राइम वीडियो ने ‘Mirzapur’ के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीज़न की झलक की साझा; साथ ही Pankaj Tripathi उर्फ कालीन भैया ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू!
बहुप्रशंसित शो ‘Mirzapur Season 1’ के लॉन्च की पहली सालगिरह के अवसर पर, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने ‘Mirzapur’ के दूसरे सीज़न की झलक शेयर की है। दिलचस्प बात यह है कि Pankaj Tripathi उर्फ कालीन भैया ने आज इंस्टाग्राम की दुनियां में अपना डेब्यू भी किया है।
अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा,”season 2 ke aane wale toofan ka ehsaas ho raha hai na?
#HappyBirthdayMirzapur #Mirzapur2″
वही, Pankaj Tripathi ने ‘Mirzapur’ की एक साल की सालगिरह पर अपनी उत्सुकता साझा करते हुए लिखा, “Mirzapur को एक साल हो गया है, और यह एक दमदार साल रहा है! ‘Mirzapur’ वह शो है जिसके माध्यम से मुझे दर्शकों से बेशुमार प्यार और प्रशंसा मिली है। यह शो इस कदर आइकोनिक बन गया है कि मैं जहां भी जाता हूं, मुझे प्रशंसक अक्सर कालीन भैया के नाम से संबोधित करते है। अमेज़न प्राइम वीडियो ने शानदार तरीके से शो को प्रस्तुत किया है। अगले सीज़न के लिए प्रशंसकों के बीच बहुत अधिक प्रत्याशा है और मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि यह कब रिलीज होगा। मैं भी सीज़न दो को लेकर उत्साहित हूं, इसलिए मेरे लिए ‘Mirzapur’ के पहले जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम की शुरुआत करना और साथ ही मेरे एवं शो के प्रशंसकों के साथ दूसरे सीज़न की झलक साझा करने के लिए है, यह एक उचित विकल्प है! ”
Pankaj Tripathi ने इंस्टाग्राम पर अपने पहले पोस्ट के रूप में टीज़र शेयर किया है और लिखते है,”हम बनाएँगे instagram को ‘Mirzapur’
#HappyBirthdayMirzapur #MirzapurS2″
यह दो भाइयों की कहानी है जो सत्ता के आईडिया से प्रभावित है, ‘Mirzapur’ भारत के दिल और युवाओं का एक बड़ा चित्रण है। यह एक ऐसी दुनिया है जो नशीली दवाओं, बंदूकें और अयोग्यता से भरी हुई है, जहां जाति, शक्ति, अहंकार और तपस्या से छेड़छाड़ करते हैं और हिंसा ही जीवन का एकमात्र तरीका है।
पुनीत कृष्णा और करण अंशुमान द्वारा रचित, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ओरिजिनल की ‘Mirzapur’ गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर के तले बनी यह श्रृंखला रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है।
