रश्मी राकेट अभिनेता प्रियांशु पैन्युली एक ऑनलाइन नाटक में श्रिया पिलगाओंकर के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे

इस कठिन लॉकडाउन की परिस्तिथि में जहाँ सभी जान उदास और भावुक है वही देश भर के सभी कलाकार एक जुट बेफिक्री से खड़े हो कर हम सभी का मनोरंजन कर रहे प्रोत्साहित कर रहे है। ऐसे में एक नया ऑनलाइन नाटक जिसे भारत का पहला ऑनलाइन नाटक भी कहाँ जा रहा है सामने आया जिसे निभाने कुछ बेहतरीन कलाकारों की टीम तैयार है एक मन मोहक कहानी दर्शाने के लिए। इस नाटक का शीर्षक ‘लॉकडाउन लव’ बताया जा रहा जिसका निर्दर्शक शीना खालिद है और इसकी मेज़बानी सुप्रसिद्ध कलाकार और निर्दर्शक रोशन अब्बास कर रहे है। रोशन इस नाटक के टेक्नीकल निर्देशक भी है। इस नाटक के मुख्या कलाकार श्रिया पिलगाओंकर और प्रियांशु पैन्युली है। इस नाटक को जोनाथन रैंड का नाटक चेक प्लीज से अनुकूलित किया गया है। यह नाटक को आज की प्रस्तिथि से जोड़ कर एक मॉडर्न प्रेम कहानी दिखाने का प्रयास है। इस नाटक के अन्य कलाकार है तन्मय दानानिया, आश्विन मुश्रान, किरा नारायणन और खुद शीना खालिद।
प्रियांशु जिनकी पहली इंटरनेशनल फिल्म एक्सट्रैक्शन हॉलीवुड कलाकार क्रिस हेमस्वॉर्थ के साथ नज़र आने वाले काफी उत्साहित इस नाटक को लेकर। प्रियांशु कहते है, “यह पहली बार होगा की दर्शके को लिए मैं इस तरह के ऑनलाइन नाटक से जुड़ा हूँ ज़ूम अप्प के ज़रिये। ‘लॉकडाउन लव’ इस लॉकडाउन में फसे दो प्रेमियों की कहानी है। यह ऐसे लड़के और लड़की की कहानी है जिसे मैं और श्रिया निभा रहे जो अलग-अलग ऑनलाइन डेटिंग अप्प्स के ज़रिये अजीब लोगो के साथ ऑनलाइन डेट कर रहे है। अकस्मात वे दोनों ऑनलाइन एक दुसरे से टकरा जाते है और यहाँ से उनका कनेक्शन बन जाता है। हम इस विचार धरा से ये नाटक लाइव करने का संकल्प लिया है जहाँ हर कोई अपने घर में है और वीडियो अप्प के ज़रिये हम कलाकार अलग अलग माध्यम से लोगो का मनोरंजन कर सके। हर कलाकार अपने अपने घरों से इस नाटक में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिये परफॉर्म कर रहे है। हमने रेहेअर्सल्स भी इसी प्रकार से की थी। इस नाटक का तकनिकी सपोर्ट और निर्दर्शक भी वीडियो बात-चित से किया गया। इस नाटक प्रदर्शन हर हफ्ते के आखरी दिन में किया जायेगा।”
