
फिल्म की बहुप्रतीक्षित रिलीज़ डेट की घोषणा करने के बाद, निर्माताओं ने आज फ़िल्म का मोशन पोस्टर और साथ ही टाइटल लोगो रिलीज़ कर दिया है!
सोशल मीडिया पर सबसे प्रतीक्षित पोस्टर का अनावरण करते हुए, टीम ने साझा किया,”When the powers of opposing forces like fire and water come together, intense energy is what you’ll have!
Here’s the #RRRMotionPoster
@tarak9999#RamCharan@ajaydevgn@aliaa08@OliviaMorris891@DVVMovies#RRRMovie”
When the powers of opposing forces like fire and water come together, intense energy is what you'll have!
Here's the #RRRMotionPoster https://t.co/miyKyAd3uA@tarak9999 #RamCharan @ajaydevgn @aliaa08 @OliviaMorris891 @DVVMovies #RRRMovie
— RRR Movie (@RRRMovie) March 25, 2020
यह मोशन पोस्टर अपने आप में बेहद अनोखा है जिसमें पानी और आग की लड़ाई के बीच, फिल्म का नाम ‘आरआरआर’ का खुलासा होता है। वही, यह भारतीय ध्वज के अशोक चक्र के लोगो के साथ खत्म होता है।
निर्देशक ने फ़िल्म का टाइटल लोगो साझा किया है और लिखते है,”Water douses fire!
Fire evaporates water!
And the two forces come together with immense energy… to present the title logo of #RRR!!!
#RRRMotionPoster – https://youtube.com/watch?v=lDVQojLPI4Y&list=PLgCNTKEOcOc4aYVkI6_U-ad_TJbmugsWA&index=2&t=0s
@tarak9999 #RamCharan@ajaydevgn@aliaa08@OliviaMorris891#RRRMovie
यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एस.एस. राजामौली की पहली फिल्म भी है। फ़िल्म से जुड़ी हर खबर निश्चित रूप से दुनिया भर में इंतजार कर रहे सभी प्रशंसकों और दर्शकों के लिए खुशी की सौगात की तरह है जो बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज़ का इंतजार कर रहे है।
डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित “आरआरआर” को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे।
