हाल ही में ‘यूरिपाइड्स’ मेडिया के साथ अपने नाटकीय डेब्यू की घोषणा करते हुए, Ira Khan इन दिनों अपने प्ले की तैयारियों में व्यस्त है जिसे वह जल्द मंच पर पेश करने के लिए तैयार है। Ira Khan ने जब से थिएटर प्ले “यूरिपाइड्स मेडिया” के साथ निर्देशन में अपने डेब्यू की घोषणा की है, वह हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही है। लेकिन,उनके सफ़र के बारे बात करें तो, अभी बहुत कुछ जानना बाकी है!
इस बारे में बात करते हुए कि उन्होंने मेडिया के साथ अपनी शुरुआत को क्यों चुना, Ira Khan कहती है, “मैं एक ऐसी कहानी निर्देशित करना चाहती थी जहाँ मुझे लगता है कि मैं कुछ विशिष्ट बता पाऊँगी। मुझे यह नाटक पसंद है क्योंकि मैं कहानी को अपने तरीके से बताना चाहती थी। ”
मेडिया की क्लासिक कहानी की तरफ़ क्या लुभाता है, इस पर विस्तार से बताते हुए Ira Khan साझा करती है, “मुझे ग्रीक पौराणिक कथाएं दिलचस्प और नाटकीय लगती हैं। ये मिथक बेतुके हैं। मुझे हमेशा से पता था कि अगर मैं नाटक करूंगी, तो मैं एक क्लासिकल कहानी करना चाहूंगी। और जब मैंने प्रक्रिया शुरू की, तो मुझे वास्तव में मेडिया पसंद आया क्योंकि यह अभी भी प्रासंगिक है; हम आज भी ऐसे मामलों को देखते हैं ”,जो ग्रीक त्रासदी और जर्मन साहित्य की छात्र रही है और शास्त्रीय साहित्य में उनकी विशेष रुचि है।
‘यूरिपाइड्स मेडिया’ का निर्देशन Ira Khan द्वारा किया जा रहा है जो एन्ट्रापी द्वारा प्रस्तुत और सारिका के प्रोडक्शन हाउस ‘नौटंकीसा प्रोडक्शंस’ द्वारा निर्मित है।
