Jacqueline Fernandes को अंतर्राष्ट्रीय पॉप स्टार Katy Perry में एक नई दोस्त मिल गयी है जब वह हाल ही में एक म्यूजिक इवेंट के लिए भारत के दौरे पर थी।
एक अच्छी शुरुआत करते हुए, Jacqueline और Katy Perry दोनों ही एक-दूसरे की कंपनी बेहद पसंद करते है और शनिवार की शाम म्यूजिक इवेंट में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान, केटी ने कॉन्सर्ट के बीच में अपनी खास दोस्त जैकलीन को एक ट्रिब्यूट दिया जो हमारी बॉलीवुड दिवा Jacqueline के प्रति उनके प्यार साफ़ ज़ाया करता है।
Katy Perry जब अपने पॉप नंबर के साथ स्टेज पर आग लगा रही थी, तब कॉन्सर्ट के बीच में जैकलीन संबोधित करते हुए Katy ने कहा, “Jacqueline तुम उस ड्रेस में अच्छी लग रही हो।”
पहली मुलाकात के बाद, जैकी पॉप स्टार Katy Perry से मिलकर बेहद खुश थी क्योंकि Katy ने मुंबई में अपनी पहली शाम में किक देखने की इच्छा जताई थी। Jacqueline ने वास्तव में Katy की भारत यात्रा के दौरान एक अच्छी दोस्त की भूमिका निभाई है। एक साथ समय बिताने से ले कर कॉन्सर्ट, पार्टी और फिल्में देखने तक, दोनों ने एक दूसरे के साथ बिताए गए इस वक़्त का भरपूर आनंद लिया है।
इससे पहले भी, जब अंतर्राष्ट्रीय इंफ्लून्सेर अमांडा सेर्नी ने भारत का दौरा किया था, तब Jacqueline ने उनके लिए एक परफ़ेक्ट होस्ट और दोस्त की भूमिका निभाई थी। कहना गलत नहीं होगा कि Jacqueline ने निश्चित रूप से पर्सनल और प्रोफेशनल क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों के साथ ग्लोबल मैप पर एक गहरी छाप छोड़ दी है।
आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, Jacqueline ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘ड्राइव’ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया है जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है और अब जल्द फिल्म ‘मिसिज़ सीरियल किलर’ के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
Jacqueline जल्द सलमान खान की “किक 2” में भी नज़र आएंगी जो साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित होगी।
