साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज की फ़िल्म ‘Housefull 4’ ने अपने तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई के साथ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रिलीज के तीसरे सोमवार में 1.75 करोड़ की कमाई करते हुए, फ़िल्म अब तक कुल मिलाकर 200.58 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
पहले हफ्ते में, दीवाली और व्यस्त सप्ताहांत होने के बावजूद, ‘Housefull 4’ कुल 141.31 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करने में सफ़ल रही थी। वही, दूसरे सप्ताहांत में भी 48 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का दबदबा कायम था।
तीसरे सप्ताह में अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए, फिल्म ने तीसरे सोमवार को 1.75 करोड़ एकत्र किये है। रिलीज के तीसरे सप्ताह में, शुक्रवार के दिन 1.95 करोड़, शनिवार 2.80 करोड़, रविवार 4.35 करोड़ और सोमवार के दिन 1.75 करोड़ की कमाई के साथ भारत में कुल 200.58 करोड़ की कमाई करने में सफ़ल रही है।
‘Housefull 4’ फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ और साजिद नाडियाडवाला की साझेदारी में 200 करोड़ क्लब में प्रवेश करने वाली पहली फिल्म बन गई है, जबकि मिशन मंगल के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाली यह अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म है।
‘Housefull 4’ साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सिनेमाघरों में शानदार कमाई के साथ धूम मचा रही है।
