सुपर 30 अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए लिखा, “: यह गाना एक ऐसा अनोखा अनुभव है जो ज़िन्दगी भर याद रहेगा l इन् सुपर 30 ने मुझे ढेर सारा प्यार दिया ये अविस्मरणीय यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी l Gear up for #BasantiNoDance. Out tomorrow.
#12thJULY
बसंती नो डांस आपको एक ट्विस्ट के साथ आइकोनिक डायलॉग की याद दिला देगा। ऋतिक रोशन जो अपने शानदार डांस के लिए जाने जाते हैं और देश के डांस आइकन के रूप में लोकप्रिय हैं, वह एक बार बार फिर एक नए अवतार में मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
सुपर 30 में वास्तविक जीवन के शिक्षक आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे अभिनेता को पूर्णता के साथ हावभाव अपने किरदार में ढालने के लिए सराहना मिल रही है। यहां तक कि, हर बारीकी को अपने किरदार में डालने के लिए आनंद कुमार ने भी ऋतिक की प्रशंसा की है।
ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म सुपर 30 में एक गणितज्ञ के किरदार में नज़र आएंगे, जो 30 छात्रों को आईआईटी-जेईई की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करते है।
एचआरएक्स फिल्म्स के साथ मिलकर रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रस्तुत करता है सुपर 30, जो साजिद नाडियाडवाला फिल्म, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट, फैंटम फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की यह फ़िल्म 12 जुलाई 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
