FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

पद्मावत देखेगा पूरा देश

0 881

   तो साहब..देश की सबसे बड़ी अदालत ने फैसला सुना दिया है…एक के बाद एक कई राज्यों में जो बैन फिल्म पद्मावत पर लगाने का चलन चल पड़ा था..उसे सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के खिलाफ़ करार दिया है. जाहिर है इस फैसले से प्रोड्यूसर्स राहत की सांस लेंगे लेकिन ये इतना आसान नहीं होने वाला…

    क्योंकि फिल्म पर आये इस सुप्रीम फैसले के बाद करणी सेना और राजपूत समाज सीधा धमकी पर उतर आया है..टीवी चैनलों की बहसों में उनके सुर पहले से ज्यादा तेज़ और तीखे हो गये हैं। कुछ जानकार कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला वैसे तो सैद्धांतिक तौर पर सर्वोपरि है लेकिन जैसे तमिलनाडु के परंपरागत जल्लीकट्टू पर सुप्रीम फैसले का व्यवहारिक असर नहीं हुआ वैसे भी कई राज्यों में सरकारों को नाकों चने चबाने पड़ेंगे। वैसे हम तो यही चाहेंगे फिल्म जितने लोग भी देखने जायें वो फिल्म देखकर सुरक्षित घर लौटें ये सरकारों को देखना होगा। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.