आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के जन्मदिन के अवसर पर, प्रस्तुतकर्ता महावीर जैन और लाइका ग्रुप ने विशेष फिल्म की घोषणा की हैं जिसका शीर्षक है ‘फ्री’।

यह गुरुदेव के प्रारंभिक जीवन से प्रेरित है, उनकी पवित्र आत्मा ने 155 देशों में 450 मिलियन लोगों के जीवन को सही आयाम दिया है।
यह दिल छू लेने वाली कहानी युवा ’श्री श्री’ की दुनिया को उजागर करेगी है ,जो इस दुनिया को अलग और इतनी मासूमियत से देखते है की, वह हर एक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए प्रेरित है l
सनडायल एंटरटेनमेंट के फिल्म निर्माता नीतू महावीर जैन का मानना है कि, ”इस अविश्वसनीय प्रेरक अनकही कहानी का निर्माण करना हमारे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। गुरुदेव के जीवन पर बनी यह पहली फीचर फिल्म होगी।”
इस फिल्म को मोंटू बस्सी ने लिखा है, जो इसका निर्देशन भी करेंगे। मोंटू बस्सी एक प्रशंसित विज्ञापन पेशेवर है और रचनात्मक रूप से उन्होंने विज्ञापन फिल्में बनाने में कई पुरस्कार जीते हैं।
यह फ़िल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी और 150 देशों में 21 से अधिक वैश्विक भाषाओं में रिलीज होगी, ”फ्री”द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ गुरुदेव श्री श्री रविशंकर।
