अभी हाल ही में ऐसा बताया गया था कि अभिनेता विजय वर्मा अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म, मीरा नायर की द सूटेबल बॉय फॉर बीबीसी में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 2019 में सुर्ख़ियों में आये विजय अपनी फिल्म मॉनसून शूटआउट के साथ बॉलीवुड में मशहूर हुए थे, जो कान्स में एक ऑफिशल तौर पर चुनी गई फ़िल्म होने के साथ-साथ सहित कई अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फ़ेस्टिवल्स में भी भेजी गई थी।
2019 विजय के लिए एक ज़बरदस्त साल रहा है, उन्होंने गली बॉय में मोइन के मुश्किल किरदार निभाया और बिना किसी परेशानी के एक बेदाग प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से उनके तारीफ़ों के पुल बाँध दिए गए। अब इस अभिनेता अपनी अगली बड़ी बॉलीवुड फ़िल्म के लिए पूरी तरह तैयार है जिसका नाम है हुड़दंग। 90 के दशक की कहानी, हुड़दंग उस में सेट दशक पर आधारित एक बेताब प्रेम कहानी है, जो एक ऐसा वक़्त था जब युवा अपने अधिकारों के लिए लड़ा करते थे और ख़ुद को समझने की तलाश में बहुत सारा वक़्त बिता दिया करते थे और चाहते थे कि हर मौके का फायदा उठा लें और अपने हक़ के लिए आवाज़ उठायें
फिल्म को निखिल नागेश भट्ट ने निर्देशित किया है और इसमें विजय वर्मा के साथ सनी कौशल और नुसरत भरूचा ने भी काम किया है। यह फ़िल्म 1 जुलाई फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। हालांकि इस फ़िल्म के प्लॉट का खुलासा कर दिया गया है, पर विजय के किरदार के बारे में कुछ ख़ास पता नहीं चल सका है लेकिन उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए हमें इस बात का पूरा यकीन है, कि यह उनकी एक और शानदार और यादगार फ़िल्म होगी।
इस खबर की पुष्टि करते हुए, विजय ने कहा, “मैं इस अद्भुत टीम के साथ काम करने के लिए बेताब हूँ। और मैं अपने चुनौतीपूर्ण किरदार के बारे में जानने के लिए इंतजार और नहीं रुक सकता। 90 के दशक में वापस जाने के लिए बेताब हूँ!”
