टीवी सितारे प्रियांक शर्मा और प्रीतिका राव ने ‘तेनू भूल ना पावागी’ गाने के लॉन्च पर दर्ज कराई अपनी मौजूदगी
गाने को गाया है शाहिद माल्या और नीलम बत्रा ने
वीडियो में आर्यन विकल और प्रीतिका का दिखेगा जलवा
‘तेनु भूल ना पावागी’ के गाने के लॉन्च के मौके पर टेलीविजन जगत के कई सितारों ने शिरकत की, मगर इसमें सबसे प्रमुख रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई टीवी स्टार प्रियांक शर्मा और प्रीतिका राव ने. इस गाने को गाया है शाहिद माल्या ने और नीलम बत्रा ने. इस खाद गाने के वीडियो में आर्यन विकल और प्रीतिका राव नज़र आ रहे हैं.
इस गाने के बारे में बात करते हुए प्रियांक ने गाने की खूब तारीफ़ की. उन्होंने इस इवेंट में शिरकत करने की खास वजह के तौर पर अपनी खास दोस्त प्रीतिका राव के गाने के इस वीडियो को ठहराया. अपने इस वीडियो के लॉन्च के मौके पर प्रीतिका भी काफ़ी ख़ुश नज़र आयीं.
