Birthday Special Tom Alter : स्पोर्ट्स टीचर को फिल्म आराधना ने कुछ ऐसे बना दिया एक्टर!
Tom Alter पूरी तरह से हिंदुस्तानी थे..उनकी पैदाइश भारत में हुई और कैसे खेलों मेें दिलचस्पी लेने वाला बन गया कलाकार..पढ़िए दिलचस्प कहानी.
आज जाने माने कलाकार और लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता Tom Alter की जयंती है..रंगमंच, टीवी और फिल्में शायद ही कोई ऐसा माध्यम होगा जहां टॉम ने अपनी छाप न छोड़ी हो..टॉम ऑल्टर के दादा दादी साल 1916 में अमेरिका के भारत आकर बसे थे..उनका जहाज मद्रास (अब चेन्नई) के बंदरगाह आया और वहां से दोनों ट्रेन के जरिए लाहौर जाकर बस गए लेकिन जब मुल्क का बंटवारा हुआ तो टॉम के दादा दादी पाकिस्तान में बस गए और उनके पिता भारत में आ गए.. टॉम का जन्म 22 जून 1950 को हुआ.. उनकी 12वीं तक की पढ़ाई मसूरी के वुड स्टॉक स्कूल में हुई.

शुरुआत में टॉम की दिलचस्पी खेलों में थी और वो बहुत वक्त तक खेल के टीचर के रूप में भी काम करते रहे लेकिन साल 1970 में आई राजेश खन्ना की फिल्म आराधना ने उनपर इतना गहरा असर डाला कि वो चले गए 1792 में भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान पुणे, एक्टिंग सीखने के लिए.यहां उनके बैचमेट थे नरीरुद्दीन शाह और बेंजामिन गिलानी जैसे दिग्गज कलाकार. 1974 में टॉम ने गोल्ड मेडल के साथ एक्टिंग डिप्लोमा पूरा किया। 1974 से हिंदी फिल्म जगत में अभिनय की शुरुआत की. उनके कॅरियर की पहली फिल्म थी रामानंद सागर की चरस ..ये कारवां मनोज कुमार की क्रांति, सत्यजीत रे की शतरंज के खिलाड़ी, राजकपूर की राम तेरी गंगा मैली से चल निकला.

अपने कॅरियर में डेढ़ सौ से ज्यादा फिल्म और 50 से अधिक टीवी सीरियलों में काम करने के बाद भी टॉम रंगमंच और लेखन में भी सक्रिय रहे. बाद के सालों में राज्यसभा टेलिविजन के शो संविधान में मौलाना अबुल कलाम आजाद की भूमिका में उन्हें काफी सराहना मिली. बाद में 29 सितंबर 2017 को कैंसर से जूझते हुए मात्र 67 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. फिल्मसिटी वर्ल्ड ने आज टॉम ऑल्टर को याद किया.
