FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

ज़ी5 ओरिजिनल फिल्म ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ का प्रीमियर 18 सितंबर को होगा, टीज़र हुआ रिलीज़!

0 421

भारत में सबसे बड़े मूल कंटेंट निर्माता ज़ी5 द्वारा बैक टू बैक अनूठे ओरिजिनल फिल्मों और सीरीज़ के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया जा रहा है। और अब, वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा हाल ही में ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ की घोषणा की गई है जो अपनी तरह की एक अनोखी सिचुएशनल स्पाई-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी है और यह हालिया महामारी के बाद के समय में स्थापित है। भारत के सबसे विपुल अपराध लेखक एस हुसैन जैदी द्वारा रचित, यह 18 सितंबर को ज़ी5 पर प्रीमियर के लिए निर्धारित है।

टीज़र लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=SATI4kqVELU

यह टीज़र लंदन की पृष्ठभूमि में स्थापित है, जहां मौनी रॉय, पूरब खोली और कुलराज रंधावा अंडरकवर एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगे। कहानी, संक्रमण फैलाने की साजिश के पीछे स्रोत खोजने के चारों ओर घूमती है, जिसे विस्फोट के लिए एक टाइम बम की तरह तैयार किया जाता है।

एस हुसैन जैदी द्वारा रचित फिल्म में मौनी रॉय और पूरब कोहली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनके अतिरिक्त, कुलराज रंधावा, सागर आर्य, परवेश राणा, जस बिनाग, दिलजोन सिंह और किरेन जोगी सहायक भूमिकाओं में होंगे। फिल्म अजय जी राय और मोहित छाबड़ा द्वारा निर्मित और कंवल सेठी द्वारा निर्देशित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.