FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

फ़िल्म “भंगड़ा पा ले” के लिए सनी ने अपने पिता शाम कौशल से सीखी पंजाबी भाषा!

0 724

देसी डांस फॉर्म भंगड़ा के इर्दगिर्द घूमने वाली फ़िल्म “भंगड़ा पा ले” अब अपनी रिलीज से बस चंद दिनों की दूरी पर है। फ़िल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किए जा रहे है, नजीतन अब सभी को फ़िल्म की रिलीज का इंतजार है।

मुख्य जोड़ी सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन ने इस फ़िल्म के लिए ख़ासा मेहनत की है। यही नहीं, फ़िल्म में पंजाबी का किरदार निभा रहे सनी कौशल ने डांस पर अपनी पकड़ बनाने के साथ-साथ पंजाबी लहज़े पर भी खूब काम किया है और इसमें उनके रियल लाइफ पिता ने उनकी मदद की है।

सनी ने फ़िल्म के लिए अपने पिता शाम कौशल से पंजाबी भाषा और उच्चारण सिखा है। अभिनेता अपने किरदार को सटीक रूप से दर्शकों के सामने पेश करना चाहते है और यही वजह है कि सनी ने पंजाबी भाषा के उच्चारण पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया है।

युवा दर्शकों से डांस पर आधारित फिल्मों की अधिक मांग के साथ, आरएसवीपी की नई फिल्म पंजाबी तड़का के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है।

आरएसवीपी द्वारा निर्मित, ‘भांगड़ा पा ले’ स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित है जिसमें सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 3 जनवरी 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.