इसी साल जून में जर्मन भाषा में बनी शायद अबतक की सबसे रोमांचक Sci-fi थ्रिलर डार्क(DARK) की आखिरी किश्त के साथ नेटफ्लिक्स की ये सीरीज अपने अंजाम तक पहुंच गई। १ दिसंबर, २०१७ को जर्मनी ने अपनी Sci-fi थ्रिलर डार्क(DARK) का परिचय दुनिया से कराया था। इसकी रिलीज के बाद दुनियाभर में इसके प्रशंसक तेजी से बढ़ते लगे। डार्क(DARK) ने वो कर दिखाया, जो शायद एक रस्ता की शिकार वेब सीरीज की दुनिया में पहली बार किया गया। उसने कुछ नया और सबसे अलग कर दिखाया था। उसे एक नया मुकाम जो हासिल करना था।
एडोल्फ हिटलर(adolf hitler) जर्मनी का वाे शासक, जिसकी क्रूरता के किस्से सदियों से इतिहास की किताबें हमें सुनाती रही हैं। जिस देश में सिर्फ विश्व युद्ध और हिटलर की क्रूरता के किस्से छिपे हों, वहां हिटलर और विश्व युद्ध से बाहर सिनेमाई रचना आसान नहीं है। लेकिन डार्क(DARK) हिटलर के देश से आए सिनेमा को एक विलक्षण सौगात जैसी है।
डार्क(DARK) ने सिनेमा में नवीनता, एक्स्पेरिमेंट, दिलचस्प पटकथा, कहानी में नएपन, जबरदस्त प्लॉट, शानदार बैकग्राउंड स्कोर और सबसे ज्यादा अपनी लगातार डार्क बैकग्राउंड से दुनिया के उन दर्शकों को मनोरंजन दिया, जो ऐसी कहानी को देखने के इंतजार में थे।
डार्क(DARK)- एक दुनिया से दूसरी दुनिया और तीसरे सफर की कहानी है। इस बेहद डार्क और बेहद इंटेंस वेब सीरीज वो सभी एलिमेंट्स मौजूद हैं, जो दर्शकों में इससे जोड़े रखते हैं। इसमें दुनिया की उत्पत्ति के बीज से लाकर मॉडर्न टाइम मशीन और टाइम ट्रैवल जैसी रहस्य का डिटेल में चित्रण है। आपको इस सीरीज में आदम और ईव(Adam and Eve) से जुड़ी कहानी मिलेगी। आपको स्वर्ग के स्वप्न भी देखने को मिलेंगे। भगवान से लेकर शैतान और शैतानी शक्तियों तक का भारी चित्रण इस जर्मन वेब सीरीज के बेहद मुख्य पहलुओं में से एक है। इसे बड़े ही रोचक और इंटेलेक्ट अंदाज़ में दर्शकों के लिए परोसा गया है। जिससे इसे देखने का मज़ा दो गुना बढ़ जाता है।
डार्क(DARK) के हर एक एपिसोड को देखना हमेशा एक रोमांचक सफर पर जाने जैसा है, जिसमें आपको सच में कुछ भी पता नहीं होता। डार्क(DARK) के मुख्य कलाकार(जोनस और मार्था) के साथ आप बार बार समय का सफर(टाइम ट्रैवल) करना चाहते हैं। आपका दिमाग आपको लगातार ऐसा करने पर मजबूर करता है। डार्क(DARK) को देखने और इसे समझने के लिए आपका इससे जेहनी तौर पर जुड़ना बेहद जरूरी है, तभी आप इस रोमांचक सफर का आनंद उठा पाएंगे।
डार्क(DARK) ने इस दशक में तेजी से बढ़े वेब सीरीज फैशन में एक अलग कॉन्सेप्ट के साथ चलने में सफलता पाई है। यह नवीनता को दर्शाती है, जिसका इन दिनों वेब सीरीज से कोई लेना देना नहीं है। डार्क(DARK) वेब सीरीज के स्तर को १० गुना ऊपर ले गई है। डार्क(DARK) को देखना आपको सुकून देता है। इसका अंत भी आपको बहुत कुछ देकर जाता है।