
अपनी पहली शॉर्ट फिल्म ‘समडे’ की रिलीज से पहले ही, शेफ़ाली शाह ने अपनी दूसरी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका शीर्षक ‘हैप्पी बर्थडे मम्मी जी’ है और इसका निर्माण सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है व शेफ़ाली द्वारा निर्देशित है।
हाल ही में, फिल्म निर्माता ने जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा करने के संकेत देते हुए, अपनी शॉर्ट फिल्म के सेट से कुछ ऑन-लोकेशन तस्वीरें साझा की थीं। और अब, शेफ़ाली अपने सोशल मीडिया पर ‘हैप्पी बर्थडे मम्मी जी’ के क्लेप बोर्ड के साथ नज़र आ रही हैं। पोस्ट साझा करते हुए, शेफाली ने लिखा, “In the habit of having babies in twos!!! 2 real, 2 rolly polly and 2 reel.”
विपुल अदाकारा ने इस साल सितंबर में ‘समडे’ के साथ निर्देशक की टोपी पहनी थी, जिसे अभिनेत्री ने हालिया कोविड-19 महामारी के बीच लिखा व अभिनय किया है।
जबकि, ‘समडे’ एक व्यक्तिगत त्रासदी से जूझ रहे एक फ्रंट लाइन योद्धा और आइसोलेशन के बारे में है, वही ‘हैप्पी बर्थडे मम्मी जी’ में आइसोलेशन पर पूरी तरह से विपरीत प्रतिक्रिया साझा की गई है और यह एक मजेदार, हल्की-फुल्की फिल्म है और फिर भी इसमें सीखने के लिए सबक है।
