FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

सलमान खान का गाना ‘प्यार करोना’ हुआ रिलीज़, लोगों से महामारी से लड़ने और घर में रहने का किया आग्रह!

0 361

इस हफ्ते की शुरुआत में, सुपरस्टार सलमान खान ने अपने गीत “प्यार करोना” के टीज़र रिलीज़ के साथ सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था जिसे अभिनेता ने खुद गाया है।

अभिनेता ने आखिरकार अपने यूट्यूब चैनल पर यह गाना रिलीज़ कर दिया है और जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस गाने के जरिये यह बताने की कोशिश की गई है कि कैसे इस स्थिति में हमें एक राष्ट्र के रूप में एक दूसरे के साथ खड़े रहना है और घर पर रहकर इस महामारी से लड़ना है। साथ ही, यह भी समझाया गया है कि हमें कैसे उन लोगों का सम्मान करना चाहिए जो इस स्थिति में बिना अपने जान की परवाह किये हमारी रक्षा कर रहें है और साथ ही कैसे हम एक कदम आगे बढ़ा कर कोरोनोवायरस से लड़ने में अपना योगदान दे सकते है।

अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर गाना रिलीज किया है और लिखते है,”फाइनली हमारा यूट्यूब चैनल शुरू हो गया है, जाइये और मेरा नया गाना देखें और एन्जॉय करें। #PyaarKarona

bit.ly/PyaarKarona “

Leave A Reply

Your email address will not be published.