FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

सैफ अली खान अभिनीत अमेजन प्राइम वीडियो के बहुप्रतीक्षित शो ‘तांडव’ का फर्स्ट लुक; टीज़र आयेगा कल

0 414

अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज अपने बहुप्रतीक्षित और सबसे बड़े शो- ‘तांडव’ की पहली झलक का खुलासा किया और बताया की यह शो एक अमेज़न ओरिजिनल सीरीज है जो 2021 में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ‘तांडव’ अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्मित और निर्देशित है, जिन्होंने अपने सोशल हैंडल पर पहला पोस्टर साझा किया।

पोस्टर के फर्स्ट लुक में सैफ अली खान को अपने कैरेक्टर स्टांस पकड़े हुए है, जो अत्याधिक राजनीतिक माहौल में एक शक्तिशाली चरित्र की तरह लग रहा है। यह सीरीज विभिन्न राजनीतिक स्थितियों और संघर्षों को संबोधित करेगी जहां ‘तांडव’ नाम, हमारी प्रत्याशा को बढ़ाता है। शो का टीज़र कल जारी किया जाएगा और यह शो वैश्विक स्तर पर अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.