FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

अमेज़न प्राइम वीडियो ने द कपिल शर्मा शो के सेट से फ़िल्म “कुली नंबर 1” का प्रचार किया शुरू!*

0 497

इस लेटफार्म पर पिछले छह महीनों में 10 फिल्मों का प्रीमियर करने के बाद, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने हाल ही में पांच भाषाओं में नौ उच्च प्रत्याशित फिल्मों के प्रीमियर की घोषणा की है जिसमें साल की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर, वरुण धवन स्टारर, ‘कुली नंबर 1’ शामिल है।

जबकि फिल्म का प्रीमियर क्रिसमस पर किया जाएगा, कुली नंबर 1 की टीम ने रिलीज से पहले प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है जिसके लिए फिल्म के लीड वरुण धवन और सारा अली खान ने बाकी कलाकारों के साथ लोकप्रिय कॉमेडी-चैट शो, द कपिल शर्मा शो का रुख किया है।

“कुली नंबर 1” पूजा एंटरटेनमेंट की लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ी पर आधारित एक पारिवारिक कॉमेडी है और इसे कॉमेडी के किंग डेविड धवन ने निर्देशित किया है। फिल्म में वरुण धवन, सारा अली खान, परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव सहित अन्य कलाकार नज़र आएंगे और यह वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा निर्मित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.