FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी आएगी नज़र!

0 806

लव रंजन अपनी अगली फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं जिसमें पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे । फ़िल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू की जाएगी।

यह फिल्म लव रंजन द्वारा निर्देशित होगी और लव रंजन व अंकुर गर्ग द्वारा अपने बैनर लव फिल्म्स के तहत निर्मित की जाएगी।

रणबीर और श्रद्धा अभिनीत यह फ़िल्म 26 मार्च 2021 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए, अंकुर कहते हैं, “हम रणबीर और श्रद्धा की नई व ताजा जोड़ी के साथ लव रंजन की फिल्म पेश करने के लिए उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि जब दर्शक यह फ़िल्म देखेंगे तो उन्हें भी ऐसा ही महसूस होगा।”

लव फिल्म्स ने इससे पहले सोनू के टीटू की स्वीटी और दे दे प्यार दे जैसी हिट फिल्में दी हैं। रणबीर और श्रद्धा की इस फ़िल्म के साथ लव 2018 में सोनू के टीटू की स्वीटी की सफलता के बाद एक बार फिर निर्देशक की कमान संभालने के लिए तैयार है। इसके अलावा, प्रोडक्शन हाउस 2020 में जय मम्मी दी, छलांग और मलंग रिलीज़ करने के लिए तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.