FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

फ़िल्म ‘राधेश्याम’ का टीज़र इस दिन होगा लॉन्च; निर्माताओं ने ‘डार्लिंग’ प्रभास के लुभावने पोस्टर के साथ की घोषणा!

0 378

इस साल हमारे वेलेंटाइन वीक को अधिक खूबसूरत बनाते हुए, बहुप्रतीक्षित बहुभाषी फिल्म ‘राधेश्याम’ के निर्माताओं ने फिल्म से प्रभास की एक छोटी सी झलक रिलीज़ कर दी है।

इस लुभावने पोस्टर में ‘डार्लिंग’ प्रभास एक खूबसूरत नज़ारे के बीच रोम की सड़कों पर टहलते हुए नज़र आ रहे है। दर्शक अभिनेता को फिल्म में एक लवर बॉय के किरदार में देखेंगे जो पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए नज़र आएंगे।

निर्माताओं ने ‘राधेश्याम’ के टीज़र लॉन्च की भी घोषणा कर दी है जिसे वेलेंटाइन डे की सुबह 9:18 बजे रिलीज़ किया जाएगा।

पोस्टर लिंक: https://www.instagram.com/p/CLLTwDop3A9/?igshid=1cubl4nveodp9

कैप्शन में प्रभास लिखते हैं,”See you all on Valentine’s Day for a glimpse of #RadheShyam”

फिल्म के शानदार प्री-टीज़र के बाद, लगभग एक दशक के बाद, दर्शक प्रभास को एक बार रोमांटिक लाइट में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। प्रभास शायद भारत के सबसे डिसाइरेबल अभिनेता हैं और उन्हें रोमांटिक भूमिका में देखना एक ट्रीट की तरह होगा।

‘राधेश्याम’ एक बहुभाषी फिल्म होगी जो राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और गुलशन कुमार व टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत होगी। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सचिन खेडकर, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा ने प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा निर्मित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.