FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

इंटरनैशनल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास लंदन में ब्रिटिश काउंसिल के फैशन अवार्ड्स में शामिल हुई।

0 226

प्रियंका चोपड़ा जोनास सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं बल्कि एक ग्लोबल हस्ती है! और स्वाभाविक रूप से, स्टार की हर उपस्थिति एक हैडलाइन बन जाती है। इस बार पावर आइकन ने कल रात लंदन में ब्रिटिश काउंसिल के फैशन अवार्ड्स में अपने पति निक जोनास के साथ अपनी शानदार उपस्थिति से सभी ध्यान खींचा।

इंटरनेशनल क्वीन ने रेड कार्पेट के लिए नॉट-स्टाइल टाई के साथ फुल फ्लोरल फिटेड कैटसूट चुना। प्रियंका चोपड़ा जोनास ने लुक को और निखारने के लिए फ्लोर-स्वीपिंग लॉन्ग ट्रेन की विशेषता वाले मैचिंग कोट के साथ सूट को स्टाइल किया।

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने रिचर्ड क्विन का समर्थन करने के लिए उनके डिजायनर कपड़ो को पहना था क्योंकि डिजाइनर ने उभरती प्रतिभाओं के लिए बीएफसी फाउंडेशन पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त किया था।

इस बीच, द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा जोनास की एक झलक ने इंटरनेट तूफान मचाया हुआ है। क्लासिक कल्ट सीरीज़ में देसी-गर्ल फ्यूचरिस्टिक अवतार में नजर आएंगी जिसके लिए दुनिया भर के प्रशंसक बेसब्री से इंतेजार कर रहे है।

इसके अलावा अभिनेत्री की हॉलीवुड और भारत में कई रोमांचक परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। उनके पास वेस्ट में टेक्स्ट फॉर यू और सिटाडेल है, जबकि वह हिंदी फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.