FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की नवीनतम फिल्म ‘पेंगुइन’ ने जीता दर्शकों का दिल, सोशल मीडिया पर हैशटैग #Penguin कर रहा है जमकर ट्रेंड!

0 485

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेंगुइन’ आज आखिरकार रिलीज़ हो गयी है। ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों को जिज्ञासु कर दिया था क्योंकि फ़िल्म से केवल मुख्य अभिनेत्री से परिचित करवाया गया था जबकि निर्माताओं द्वारा दूसरे लीड को गुप्त रखा गया था।

निश्चित रूप से, हर कोई आधी रात का इंतजार कर रहा था ताकि वह जल्द से जल्द यह फिल्म देख सके। वही रिलीज़ के तुरंत बाद, जिसने भी यह फिल्म देखी है, उसे यह खूब पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर ‘#Penguin’ के साथ फ़िल्म को सकारात्मक समीक्षा मिल रही है।

इस फिल्म के साथ ईश्वर कार्तिक ने बतौर निर्देशक अपना डेब्यू किया है। फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने अपनी अब तक की सबसे शानदार परफॉर्मेंस के साथ सभी का दिल जीत लिया है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु में रिलीज़ की गई है और मलयालम में डब की गई है।

‘पेंगुइन’ का निर्माण कार्तिक सुब्बाराज ने स्टोन बेंच फिल्म्स के बैनर तले किया है और यह पैशन स्टूडियोज के तहत कार्तिकेन संथानम, सुधन सुंदरम, और जयराम द्वारा निर्मित है। आप भी इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म को देखना न भूले, जिसे देखकर निश्चित रूप से आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.