Birthday Special: Nargis Dutt की जिंदगानी, तस्वीरों की जुबानी
1 जून को Nargis Dutt की 91वीं बर्थ एनिवर्सरी हैं. नर्गिस का जन्म पश्चिम बंगाल के कलकत्ता शहर में हुआ था. 3 मई 1981 को 51 साल की उम्र में ही उनका कैंसर से निधन हो गया था.
1 जून को Nargis Dutt की 91वीं बर्थ एनिवर्सरी हैं. Nargis का जन्म पश्चिम बंगाल के कलकत्ता शहर में हुआ था. 3 मई 1981 को 51 साल की उम्र में ही उनका कैंसर से निधन हो गया था. महज पांच साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में दाखिल हुई Nargis आगे चलकर अपनी बेहतरीन अदाकारी से महान अभिनेत्रियों में शुमार हुईं. महबूब खान निर्देशित Nargis की फिल्म ‘मदर इंडिया’ ऑस्कर तक पहुंची. लेकिन Nargis Dutt को शुरुआती प्रसिद्धि मिली राजकपूर की फिल्मों से. दोनों की जोड़ी को फिल्मी परदे पर बहुत पसंद किया गया और दोनों ने लगभग 17 फिल्मों में साथ काम किया.
Nargis ने एक्टर सुनील दत्त से शादी की थी. बॉलीवुड की चर्चित फिल्मी जोड़ियों का जब भी जिक्र होता है, Nargis और सुनील दत्त की जोड़ी का नाम जरूर लिया जाता है. नर्गिस ने ‘अंदाज’, ‘बाबुल’, ‘बरसात’, ‘आवारा’, ‘आह’, ‘श्री 420’, ‘चोरी-चोरी’, ‘मदर इंडिया’, ‘काला बाजार’, ‘यादें’ सेमत कई यादगार फिल्मों में काम किया था. Nargis भारतीय सिनेमा की ऐसी पहली अभिनेत्री थीं, जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. उन्हें समाज सेवा के लिए राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया था. वहीं, फिल्म ‘मदर इंडिया’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था. जबकि फिल्म ‘रात और दिन’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड मिला था.

