FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

जैकी भगनानी ने अपने लेबल ‘जेजस्ट म्यूजिक’ के एक साल पूरा होने पर अपनी भावना की व्यक्त!

0 451

अपने क्षितिज का विस्तार करते हुए और अद्वितीय संगीत के प्रति अपने जुनून के कारण, अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी ने बीते साल अपना खुद का संगीत लेबल ‘जेजस्ट म्यूजिक’ लॉन्च किया था। कुछ नए युग के संगीत के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए, ’जेजस्ट म्यूजिक’ ने अपनी स्थापना का एक साल पूरा कर लिया है।

लेबल एक रचनात्मक मंच के रूप में काम करता है जो नए युग की संगीत प्रतिभा की खोज व विकास और संगीत समुदाय को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर है। संगीत के प्रति अपने प्यार को देखते हुए, जैकी ने ‘जेजस्ट म्यूजिक’ की स्थापना की थी। उन्होंने हमेशा गुणवत्ता वाले संगीत के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है और उन चुनिंदा लोगों में से है जो संगीत के रचनाकारों के बारे में दिल खोलकर बात करते हैं।

एक साल चिह्नित करने के लिए, जैकी ने अपने सोशल मीडिया पर एक हार्दिक संदेश साझा किया है। वे लिखते हैं,”संगीत हमेशा मेरा जुनून, मेरा प्यार और कुछ ऐसा रहा है जो मुझे बेहद खुशी देता है। मुझे हमेशा एक प्लेटफ़ॉर्म चाहिए था, जो – हमेशा भाषा के तौर पर ‘संगीत’ की भाषा बोले और संगीत के सभी रचनाकारों के लिए हो; और कुछ इसी तरह @JjustMusic का निर्माण हुआ, जो अनदेखे और अनसुने म्यूजिक को खोजने के बारे में है। यह एक साल का खूबसूरत सफ़र रहा है और इसे अभी एक लंबा सफ़र तय करना है लेकिन यह सभी के प्यार और स्नेह के बिना संभव नहीं था। हमारा समर्थन करने के लिए मैं सभी का बहुत आभारी हूं। जेजस्ट म्यूजिक – आपका संगीत समुदाय है!”

केवल एक साल में, लेबल ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है और हमें कुछ अभूतपूर्व हिट दिए हैं। आलिया भट्ट पर फिल्माया गया डोरबिन द्वारा प्रादा के साथ शुरू करते हुए, अंतर्राष्ट्रीय पॉपिंग और लॉकिंग स्टार डायटो और जैकी पर फ़िल्माया तनिष्क बाहची का चूडिय़ा, अम्मी विर्क द्वारा हाय वे, लॉरेन और पवन पर फ़िल्माया गया लॉलीपॉप सेंसेशन पवन सिंह द्वारा कमरिया हीला रही है, विशाल मिश्रा द्वारा एक सकारात्मक गीत मुस्कुराएगा इंडिया जिसमें अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, विक्की कौशल, कृति सेनन, कियारा आडवाणी, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव सहित कई अन्य कलाकार शामिल है। उनके लेबल के तहत बने सभी गानों को बेहद पसंद किया गया है और बड़ी सफलताएं हासिल करने में कामयाब रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.