FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

इरा खान द्वारा निर्देशित प्ले ‘यूरिपिड्स मेडिया’ से हेज़ल कीच के रहस्यमय किरदार का पहला लुक हुआ रिलीज!

0 573

 

इरा खान के थियेटर निर्देशन ‘यूरिपिड्स मेडिया’ के मुख्य किरदार के रूप में अभिनेत्री हेज़ल कीच की घोषणा करने के बाद, निर्माताओं ने अब एक बेहद दिलचस्प वीडियो के साथ हेज़ल कीच के किरदार का पहला लुक रिलीज कर दिया है।

इरा खान अपने निर्देशन की शुरुआत किसी फिल्म के साथ न करते हुए, एक प्ले के साथ कर रही है जो एक ग्रीक त्रासदी से प्रेरित है। ‘यूरिपाइड्स मेडिया’ में हेज़ल कीच मुख्य भूमिका निभा रही है।

‘यूरिपिड्स मेडिया’ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल द्वारा यह वीडियो शेयर किया गया है और लिखते है,”It’s almost time. Medea is coming to your city very soon.”

वीडियो में, हेज़ल कीच उग्र लुक में नज़र आ रही है जिसने इस प्ले के प्रति अधिक उत्साहित कर दिया है। इससे पहले, फरहत दत्ता द्वारा चित्रित एक पोस्टर जारी किया गया था जिसमें प्ले की मुख्य नायिका खून से सने एक चाकू के साथ नज़र आई थी।

हाल ही में, दिग्गज अभिनेत्री सारिका ने एक थिएटर निर्माता के रूप में एक नया पढ़ाव शुरू किया हैं और वह इरा खान के नाटक में मदद करेंगी, जो पहली बार निर्देशक के कुर्सी की भागदौड़ संभाल रही है।

सारिका ने “नौटंकीसा प्रोडक्शन्स” नामक अपना एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है और उनके दोस्त सचिन कमानी और उनकी छोटी बेटी अक्षरा भी इसका हिस्सा हैं।

‘यूरिपाइड्स मेडिया’ का निर्देशन इरा खान द्वारा किया जा रहा है जो एन्ट्रापी द्वारा प्रस्तुत और सारिका के प्रोडक्शन हाउस ‘नौटंकीसा प्रोडक्शंस’ द्वारा निर्मित है।

Link – https://www.instagram.com/p/B4ZfW3egjAo/

Leave A Reply

Your email address will not be published.