
प्रशंसित लघु फिल्म चार पंद्रह में अपने अभिनय कौशल से दुनिया भर के दर्शकों को प्रभावित करने के बाद, आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह, जो नेटफ्लिक्स की वेब श्रृंखला दिल्ली क्राइम 2 के आगामी सीज़न में भी एक भूमिका निभाते नज़र आएंगे, अब संगीत की दुनिया में अपना प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। वो जल्दी ही रिलीज होने वाले उल्लेखनीय गायक और संगीतकार बी प्राक के नवीनतम गीत – “दिल तोड़ के” में दिखाई देंगे। इस सीज़न के सबसे अच्छे गीतों में से एक, यह रोमांटिक गीत संगीत प्रेमियों के दिलों की धड़कन बढ़ाएगा क्योंकि इसमें प्रतिभाशाली कलाकारों अभिषेक सिंह और कशिश वोहरा अपनी खूबसूरत कहानी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।
दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक सिंह ने कहा, “मुझे हमेशा से संगीत से प्यार रहा है और बी प्राक द्वारा गाये गए इस गाने में मधुरता है। मैंने किरदार इसलिए पसंद आया क्योंकि ये मेरे वास्तविक जीवन के साथ मेल खाता था। गीत के बोल और भाव बहुत ही भावपूर्ण थे, मैं तुरन्त ही इसमें काम करने के लिए तैयार हो गया। बी प्राक और मेरी सह-अभिनेत्री कशिश वोहरा के साथ “दिल तोड़ के ’के संगीत वीडियो के लिए काम करना मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा। यह एक छोटी और आकर्षक कहानी है जिसमें ऐसे प्रेमी दिल टूटने के बाद जीवन को एक नए दृष्टिकोण के साथ देखता है। मुझे यह लगता है कि यह गीत हर तरह के संगीत प्रेमियों द्वारा पसंद किया जाएगा। ”
इस ट्रैक को बी प्राक ने गाया है और इसके गीत मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और इसका संगीत रोशाक कोहली ने दिया है। ‘दिल तोड़ के’ अपने खूबसूरत बोल और रोमांटिक संगीत से सभी को मंत्रमुग्ध करने वाला है। अभिषेक सिंह अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करते रहते है क्योंकि वह एक कलाकार के रूप में अपने व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते रहते हैं। चार पंद्रह में अपने अद्धभुत अभिनय के बाद दर्शकों को प्रभावित करने के बाद, वह अपना रोमांटिक पक्ष दिखाकर दर्शकों को हैरान करने वाले हैं।
देखिये इस शानदार गाने को – https://www.youtube.com/watch?v=ZTBwxy4wsBQ&feature=youtu.be
