सोशल मीडिया दिवस पर जब Ananya Pandey ने सोशल मीडिया बुलिंग के खिलाफ लड़ने के लिए कदम उठाया था,तो किसे पता था कि सबसे बड़ा प्लेटफार्म इंस्टाग्राम बुलिंग के खिलाफ़ लड़ाई लड़ने के लिए अभिनेत्री की इस पहल का समर्थन करेगा ,परिणामस्वरूप दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन बुलिंग के मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक नया फ़ीचर लॉन्च किया है।
Ananya Pandey द्वारा शुरू की गई डी.आर.एस पहल “सो पॉजिटिव” निश्चित रूप से सही दिशा में अपने कदम बढ़ा रही है जिस वजैसे से अभिनेत्री को इसके खिलाफ़ अपनी आवाज़ उठाने के लिए देशभर से सराहना मिल रही है। इसे निश्चित रूप से एक शानदार शुरुआत कहा जा सकता है जब कोई शख्स एक ऐसी मुहिम शुरू करता है और कई बड़े ऑर्गनाइज़ेशन इस मुहिम पर विश्वास कर समर्थन करते है l
आज सुबह, इंस्टाग्राम के आधिकारिक हैंडल ने एंटी-बुलिंग के लिए नए फीचर की घोषणा करते हुए साझा किया,”हम जानते हैं कि बुलिंग एक ऐसा चैलेंज है, जिससे हर कोई सामना करता हैं, खासकर युवा पीढ़ी। हम ऑनलाइन बुलिंग के खिलाफ लड़ाई में इंडस्ट्री का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और हम उस कमिटमेंट को पूरा करने के लिए इंस्टाग्राम के पूरे अनुभव पर पुनर्विचार कर रहे हैं। हम इंस्टाग्राम पर बुलिंग को रोकने के लिए कदम उठा सकते हैं, और हम खुद के लिए स्टैंड लेते हुए बुलिंग के टारगेट्स को सशक्त बनाने के लिए भी बहुत कुछ कर सकते हैं। आज हम दोनों क्षेत्रों में एक नए फीचर की घोषणा कर रहे हैं। ”
Ananya Pandey और उनकी पहल के लिए इंस्टाग्राम द्वारा एंटी-बुलिंग फीचर की घोषणा करना एक बड़ा कदम है। जब अभिनेत्री इस पहल की शुरुआत और समर्थन करने की योजना बना रही थी तब इस पहल को शुरू करने के पीछे ठीक यही विचार था जो आज सार्थक हो गया है।
डिजिटल के ज़माने में और एक सार्वजनिक मंच पर, जब हर कोई इसे घटित होते देखता है, लेकिन असल में कोई भी इसे रोकने के लिए कदम नहीं उठाता है तब अनन्या ने इसके खिलाफ़ ठोस कदम उठाते हुए एक जंग की शुरुआत की है।
Trending
- Pratap का ट्रेलर रिलीज़,एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया, हो गया सब उलट-पुलट
- सैयामी खेर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल: “शूटिंग के पहले दिन जैसा जुनून और उत्साह आज भी”
- Drishyam The Conclusion का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 4 दिन में ₹300 करोड़ पार
- Optimystix Entertainment का Game Changer दांव
- Lata Mangeshkar कैसे बनीं गायिका?
- क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ शादी और प्रेम के रंग में रंगी सूरज बड़जात्या की दुनिया
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
