FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

ऋतिक रोशन का यह पुराना वीडियो कोविड के खिलाफ इस युद्ध में देगा आपको प्रेरणा, देखें वीडियो!

0 265

ऋतिक रोशन का एक थ्रोबैक वीडियो जिसे उन्होंने साल 2018 में पोस्ट किया था वह इन दिनों एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। इस प्रेरक वीडियो में अभिनेता डर से डरने नहीं बल्कि उस पर काबू पाने की बात कर रहे है।

खूबसूरती से लिखी गई इस वीडियो को अभिनेता ने लगभग 3 साल पहले लिखा था और इसे आज के कठिन समय में भी लागू किया जा सकता है जहां लोग मौजूदा अनिश्चितता से निपट रहे हैं। चूंकि यह वीडियो आज भी प्रासंगिकता रखता है, ऐसे में यह एक बार फिर यह ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में कोविड के खिलाफ इस युद्ध में लोगों को मजबूत रहना का संदेश दिया है जिसमें अभिनेता कहते हैं, “डर से मत डर।”

https://www.instagram.com/p/Bg-ennwngFg/?igshid=lgdawgx3se8q

वीडियो में ऋतिक आगे कहते हैं कि जीवन में ऐसा भी वक़्त आएगा जब आप दर्द महसूस करेंगे और यही वह समय है जब डर आपके दर्द का फायदा उठाएगा और आपको ऐसा महसूस कराएगा कि आप जीवन में आगे कुछ नहीं कर सकते हैं, यह कमजोरी के हर पल के दौरान अधिक गहरा होता जाएगा लेकिन आपको खड़े होने और इसके खिलाफ लड़ने की ज़रूरत है, अपने वास्तविक स्वभाव, प्रतिभा को दिखाओ और इसी तरह तुम सच में अपने डर को हरा पाओगे।

जैसा कि आज भारत में लोग मृत्यु, नौकरी, स्वास्थ्य और जीवन के इस अनिश्चितता डर से जूझ रहे हैं, ऋतिक के शब्द बहुत ही उपयुक्त हैं क्योंकि वे इस संकट से निडर होकर लड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रेरक अभिनेता सही मायने में एक सुपरस्टार हैं।

वर्कफ्रंट पर, सुपरस्टार दीपिका पादुकोण के साथ फ़िल्म ‘फाइटर’ में वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ फिर से नज़र आएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.