ऋतिक रोशन और फैंस ने मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनाया अपनी ब्लॉकबस्टर ओपनर की सफलता का जश्न!

सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों सफलता के रथ पर सवार हैं क्योंकि उनकी नवीनतम रिलीज़ को प्रशंसकों, आलोचकों और इंडस्ट्री के तमाम लोगों से समान रूप से प्यार और प्रशंसा मिल रही है। उनकी नवीनतम फिल्म में उनके किरदार कबीर ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, अभिनेता को उन प्रशंसकों के साथ खूबसूरत वक़्त बिताते हुए देखा गया जो अपने पसंदीदा सुपरस्टार के लिए चीयर करने आए थे। ऋतिक रोशन वर्तमान में अपनी पिछली रिलीज़ सुपर 30 की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट थी और अब उनकी फिल्म वॉर को भी प्रशंसकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
इस फ़िल्म के साथ ऋतिक रोशन ने अपने ही बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिए है क्योंकि यह फिल्म अभिनेता की अब तक की सबसे बड़ी ओपेनिंग फ़िल्म बन गयी है। इतना ही नहीं, यह सबसे ज़्यादा ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ बॉलीवुड की पहली फ़िल्म बन गई है।
ऋतिक रोशन इंडस्ट्री में सबसे प्रशंसित अभिनेताओं में से एक हैं और उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों के साथ हमारा मनोरंजन किया है। साल 2019 में गणितज्ञ आनंद कुमार पर बनी बायोपिक ‘सुपर 30’ भी एक ऐसी ही उम्दा फ़िल्म थी जो न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई बल्कि पूरे देश में प्रशंसा का पात्र बनी हुई है।
अभिनेता अब एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म “वॉर” में टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर के साथ नज़र आ रहे है जो आज सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।
