Avengers: Endgame के साथ ही Marvel के cinematic universe के तीसरे फेज का अंत हो गया….और शुरू होगा MCU का चौथा फेज….जिसमें कुछ सीक्वल तो कुछ प्रीक्वल तो शायद कुछ नए कैरेक्टरों का इंट्रोडक्शन हो सकता है….तो चलिए आपको बताते है कि चौथे फेज में किन-किन फिल्मों की तैयारी है….
- Spiderman- Far from Home
स्पाईडरमैन: फार फ्रॉम होम का ट्रेलर जनवरी में ही रिलीज हो गया था…हालांकि तबतक ये समझना मुश्किल था कि Avengers: Infinity war में गायब हो चुके स्पाईडरमैन की वापसी कैसे हुई….लेकिन अब जब Endgame ने सारी पहेली सुलझा दी है…तो स्पाईडरमैन की ये नई जर्नी देखना काफी दिलचस्प होगा….इसके साथ ही MCU के फेज-4 की ये सबसे पहली फिल्म होगी जो जुलाई 2019 में रिलीज होगी….
- Doctor Strange-2
2016 में आई डॉक्टर स्ट्रैंज में डॉक्टर स्टीवन स्ट्रैंज के एक न्यूरोसर्जन से रहस्यमयी दुनिया के संरक्षक बनने की कहानी थी….और इसके सीक्वल में उनके आगे के कहानी बयां करेगी….एंशियंट वन के जाने के बाद वो कैसे इस जिम्मेदारी और टाईम स्टोन की अंधेरी दुनिया से रक्षा करते हैं ये देखना काफी मजेदार होगा….
- Black Panther-2
चौथे फेज में MCU की सोल अवेंजर कैटेगरी में सबसे सफल और मार्वल के इतिहास में पहली बार ऑस्कर के लिए नोमिनेट होनी वाली फिल्म ब्लैक पैंथर का भी सीक्वल ऑडियंस को देखने को मिलेगा….जिसमें किंग टी’चाला किस तरह से वकांडा को दुनिया सेंटर के तौर पर स्थापित करने की और साथ ही vibranium को दुनिया की नजरों से बचाने की कहानी होगी….हालांकि अभी फिल्म को लेकर किसी भी तरह की कोई ऑफिशियल अनाउसमेंट नहीं हुई है….
- Guardians of galaxy vol.3
गार्जियन ऑफ ग्लैक्सी का तीसरा पार्ट भी MCU के चौथे फेज में शामिल है….हालांकि फिल्म का प्रोडक्शन 2021 में शुरू होगा….तो अभी ऑडियंस को quill, rocket और groot के एडवैंचर देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा….
- Black Widow
MCU के शुरुआत से ही ब्लैक विडो उर्फ नताशा रोमनऑफ अवैंजर्स का एक अटूट हिस्सा रही है….हालांकि अभी तक कभी-भी नताशा की खुद की जिंदगी और वो कैसे शिल्ड का हिस्सा बनी इस पर कोई कहानी सामने नहीं आई….लेकिन MCU के चौथे फेज में ब्लैक विडो का प्रीक्वल आएगा जो नताशा के एक रशियन स्पाए से एक अवैंजर बनने की कहानी की परतें खोलेगा…
- The Eternals
MCU के इस फेज में कुछ नए किरदार भी नजर आ सकते है….जिसमें द एटरनल्स का नाम सबसे पहले सामने आ रहा है….ये अपनेआप में एक सुपर हिरोज की टीम होगी…ये सेलेस्टियल नाम के एक इममोर्टल स्पीशीज होगी जो एक तरह के सुपरह्यूमन होंगे….अभी एटरनल्स की इस नई टीम में केवल दो ही नाम सुनाई दे रहे है- Sersi and Ikarsi….इन किरदारों के लिए एंजेलिना जोली और कुमेइल ननजियानी से बातचीत चल रही है….
- Shang-chi
इस चौथे फेज में मार्वल के पहले एशियाई सुपरहीरो शांग-ची का भी इंट्रोडक्शन होगा…शांग-ची कूंग-फू का मास्टर है जो अपने पिता द्वारा एक हत्यारा बनने के बड़ा किया गया था लेकिन किसी तरह से अपने काले अतीत से भागकर शी अपनी जिंदगी अपने ही पिता के क्रिमिनल एम्पायर को गिराने में लगा देता है….और इस दौरान वो कैसे शिल्ड का हिस्सा बनता है ये होगी शांग-ची का कहानी….हालांकि फिल्म को लेकर अभी किसी तरह की कोई अनाउसमेंट नहीं हुई है तो फिल्म किसी भी हाल में 2021 के सेकैंड हाफ से पहले आपको देखने को नहीं मिलेगी….
इसके अलावा हमें इस फेज में कई और प्रीक्वल देखने को मिल सकते हैं….जैसे
- Hawkeye/Clint barton
क्लिंट बार्टन उर्फ हॉकाई की जर्नी….कैसे वो एक युवा तीरंदाज से एक शिल्ड एजेंट बनने की कहानी होगी….क्लिंट अबतक एवैंजर मूवी में एक इंम्पोर्टेंड हिस्सा रहे है…और अब हॉकाई पर एक फुल-फ्लैज मूवी देखना काफी दिलचस्प होगा….
- The Falcon and The Winter Soldier
एवैजंर्स: एंडगेम के आखिर में कैप्टेन अमेरिका अपनी शिल्ड फैल्कॉन/सेम विल्सन को देते नजर आते है….जो अपने आप में ये बताने के लिए काफी है कि आगे के एवैंजर्स की सीरीज में फैल्कॉन का एक अहम हिस्सा होंगे…और इसी को आगे बढ़ाते हुए फैल्कॉन और विंटर सोल्डजर बकी बार्न्स की जर्नी देखने को मिल सकती है….
- WandaVision
इन्फिटी वॉर में विजिन की मौत हो जाती है और एंडगेम में भी उसकी वापसी नजर नहीं आती….और वंडा इस को लेकर थ्नोस से काफी गुस्सा रहती है, जो आपको एंडगेम में क्लाईमेक्स में नजर आता है….तो अब मार्वल किस तरह से वंडा और विजिन की कहानी लोगों के सामने लेकर आते हैं ये देखना दिलचस्प होगा…
मार्वल का सिनेमेटिक यूनिवर्स का ये फेज काफी सारी एक्सपेक्टेड और अनएक्सपेक्डेट मूवीज से भरा हुआ नजर आ रहा है….जोकि अपने आप में ही मार्वल फैन के दिलों की धड़कन बढ़ाने के लिए काफी है….
