FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

दीपिका पादुकोण को शकुन बत्रा की अगली फिल्म के लिए अनायता श्रॉफ अदजानिया करेंगी स्टाइल!

0 754

चाहे वह राम-लीला में पारंपरिक-आकर्षक लुक हो या पिकू में सिंपल लुक से ले कर बहुत कुछ, दीपिका पादुकोण का स्टाइल गेम हमेशा से ही उन महिलाओं के बीच हिट और रिलेटेबल रहा है, जो उनके वॉर्डरोब पर हाथ आजमाना चाहती हैं। उनका लुक और कपड़ो में उनकी पसंद, हमेशा सभी के दिलों दिमाग़ में गहरी छाप छोड़ने में सफ़ल रही है। जब बोल्ड और सेक्सी फैशन की बात आती है तो उनकी फिल्म ‘कॉकटेल’ हमारे जहन में आज भी ताजा है जिसने पूरे देश को अपना दीवाना बना लिया था। अगर सूत्रों की मानें तो अनायता श्रॉफ अदजानिया जिन्होंने ‘वेरोनिका’ का क्लोसेट पेश किया था, वह अब दीपिका पादुकोण की शकुन बत्रा के साथ अगली फिल्म में उन्हें स्टाइल करने जा रही हैं।

अभिनेत्री के करीबी सूत्रों के अनुसार, “दीपिका और अनायता शकुन बत्रा की फिल्म में एक साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं जिसमें अनायता उन्हें स्टाइल कर रही है। कुछ लुक्स पर काम चल रहा है, लेकिन वेरोनिका जितनी आकर्षक और सेक्सी थी, अनायता उसी तरह से इस किरदार को कूल और सेक्सी रखना चाहती है। यह प्रक्रिया मजेदार होने वाली है और लंबे समय के बाद ऐसा होगा जब दोनों एक टीम के रूप में साथ आएंगे। हम सभी अभी से बहुत उत्साहित हैं।”

फ़िल्म कॉकटेल में दीपिका पादुकोण के कलेक्शन में अच्छे डिजाइन, फ्लोरोसेंट रंग और पैटर्न वाले प्रिंट का बोलबाला था और अगर यह सच है, तो हम निश्चित रूप से अपने वार्डरोब में कूल और सेक्सी कलेक्शन के साथ फेरबदल की उम्मीद कर सकते हैं।

आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करे तो, दीपिका पादुकोण जल्द शकुन बत्रा की अगली फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ नज़र आएंगी, जो 12 फरवरी, 2021 में स्क्रीन पर दस्तक देगी। इसके अलावा, अभिनेत्री रणवीर सिंह के साथ 83 और एक अन्य प्रोजेक्ट इंटर्न में नज़र आएंगी, जिसे हाल ही में घोषित किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.