FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

‘One Mic Stand’ पर तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा, डॉ शशि थरूर, विशाल डडलानी और भुवन बम ने किया कॉमिकल डेब्यू!

0 922

अमेज़न प्राइम वीडियो की नवीनतम पेशकश ‘One Mic Stand’ ने प्रशंसकों को प्रत्याशित कर दिया है क्योंकि सीरीज़ के नवीनतम पोस्टर में तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा, डॉ शशि थरूर, विशाल दादलानी और भुवन बम जैसे मजबूत प्रतियोगी नज़र आ रहे है। यह मज़ेदार शो अब अपनी रिलीज़ से सिर्फ एक दिन दूर है और ऐसे में निर्माताओं ने शो से कुछ दिलचस्प दृश्य साझा किए हैं जिसे देख कर आप अपनी हँसी रोकने में असमर्थ रहेंगे! 

निर्माता द्वारा साझा किये गए मज़ेदार सीन,

विशाल दादलानी का कॉमिकल डेब्यू आपको निश्चित रूप से हँसी से लोटपोट कर देगा क्योंकि गायक-संगीतकार ने “ओसीडी” के बारे में बात करते हुए सबसे मजेदार स्टेटमेंट दिया हैं।

दूसरे वीडियो में ऋचा चड्ढा नज़र आ रही है जहाँ वह परिवार की एक बुजुर्ग महिला से हर सफल महिला को कहे जानी वाली बात “कुड़ी का व्याह कब होना” पर मज़ेदार तंज कसते हुए नज़र आ रहीं है। अभिनेत्री ने यहाँ अपनी पंजाबी चाची का भी उल्लेख किया है जो उनकी शादी के बारे में बात कर रही है क्योंकि वह अपने जीवन में सफलता के दौर से गुजर रही है। एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में उनका पहला परीक्षण न केवल आपको आश्चर्यचकित कर देगा, बल्कि आपको हँसाएगा भी!

तीसरे वीडियो में अभिनेत्री तापसी पन्नू, सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने पर लड़कियों के सामने आने वाली समस्या के बारे में बात कर रही हैं। पंच लाइन है “नाइस पिक डियर”! अभिनेत्री का कहना है कि एक बार उन्होंने एक तस्वीर अपलोड की थी जिस पर किसी ने लिखा ‘नाइस पिक डियर’, वही इंस्टाग्राम पर किसी ने कमेंट करते हुए लिखा ‘हॉट पिक बेब’ और फिर ट्विटर पर किसी ने लिखा “ईई नंगी कपड़े पहन ना”। अभिनेत्री ने स्वैग के साथ इन कमेंट्स को मुँह तोड़ जवाब देते हुए कहा कि वह दिल्ली की रहने वाली हैं और इस तरह वह ट्रोल को जवाब देना जानती हैं!

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.