FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

ऋतिक रोशन से मिली तारीफ पर एक्टर अमोल पाराशर ने जाहिर की अपनी खुशी

0 299

ऋतिक रोशन सबसे विनम्र अभिनेताओं में से एक हैं जो नई प्रतिभाओं की सराहना करने में बहुत मुखर हैं और अक्सर अच्छी परियोजनाओं की सराहना करते हैं। हाल ही में, अभिनेता ने डॉली किटी और वो चमकते सितारे और अमोल पाराशर के शानदार परफॉर्मेंस की प्रशंसा की. उन्होने सोशल मीडिया पर फिल्म की पूरी टीम को सराहा..

एक हालिया इंटरव्यू में, अमोल पाराशर ने सुपरस्टार ऋतिक रोशन से सराहना मिलने पर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, “यह वाकई बहुत प्यारा था। ऋतिक ने हमारी काम को सराहा और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया .सबसे खास बात हम सभी को टैग किया है। जब मुझे यह नोटिफिकेशन मिला, तो मुझे बहुत खुशी हुई। यह एक बात होती है जब आप किसी को जानते हैं और वास्तविक जीवन में उनसे मिले हैं। लेकिन उन्होंने फिल्म देखी, उन्होंने हमारे नाम ढूंढे और हम सभी को टैग किया। उन्होंने हम सभी को टैग करने के लिए एक्सट्रा एफर्ट लिए है। यह उत्साह बढ़ाता है। यह देखकर अच्छा लगता है कि कोई आपको और आपके काम के बारे में दुनिया को बताने के लिए अपनी ज़िन्दगी से समय निकालकर अच्छा कहता है. मैंने अपने माता-पिता को वो स्क्रीनशॉट भेजा और वे बहुत ही ज्यादा खुश हुए।”

प्रशंसा चाहे किसी भी रूप में यह सभी को प्रिय होती है लेकिन जब किसी सुपरस्टार से यह मिलती है तो प्रभाव बहुत बड़ा होता है। उनकी प्रतिक्रिया ऋतिक द्वारा अपने सोशल मीडिया पर फ़िल्म की कहानी और कलाकारों की प्रतिभा को सरहाने के बाद आई। ऋतिक ने प्रशंसा करते हुए लिखा था,

“One of the most ‘human’ stories delivered by the exceptionally talented @alankrita601, @konkonas & @bhumipednekar. #DollyKittyAurWohChamakteSitare celebrates inner human conflicts, with an empowering story. Superb work by the entire team 👏🏻”

‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ डॉली और उसकी कजिन बहन की एक सशक्त गाथा है, जो पूर्व धारणाओं से गड़ी इस दुनिया में भावनाओं, स्वीकृति और संकल्प के साथ जीते है।

हार्डवर्क, टैलेंट को और अच्छे प्रोजेक्ट्स की सराहना करना हमेशा ऋतिक का एक महत्वपूर्ण पहलू रहा है। यही वजह है कि उनका सोशल मीडिया एकाउंट नई प्रतिभाओ के लिए प्रोत्साहन और तारीफ से भरा पड़ा है.हाल ही में उन्होने भारत की पहली मैथिली फिल्म की भी दिल खोलकर तारीफ की थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.