FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपने आगामी थ्रिलर शो “पताल लोक” का टीज़र पोस्टर किया रिलीज़!

0 530

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित थ्रिलर श्रृंखला “पताल लोक” की घोषणा की थी, जिसे “हमारी दुनिया के नीचे मौजूद एक अपरिहार्य नरक” के रूप में वर्णित किया जा सकता है। और अब निर्माताओं ने एक टीज़र पोस्टर जारी कर दिया है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

“पताल लोक” एक रहस्य थ्रिलर होगी जिसमें आधुनिक भारतीय समाज और राजनीति की दुनिया से रूबरू करवाते हुए इसके रहस्यमय पक्ष को हाईलाइट किया जाएगा। टीज़र पोस्टर में एक शहर की पृष्ठभूमि के बीच एक युवक आठ हाथों में हथियारों के साथ खड़ा नज़र आ रहा है। सिंपल लेकिन आकर्षित करने वाली इस तस्वीर में प्रकाश और अंधेरे, रहस्य और सुराग की थीम को साफ़ समझा जा सकता है जो हमें इस नए ड्रामा में देखने मिलेगा।

अमेज़न प्राइम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,”ये #PaatalLok है – यहाँ हर चेहरे पर नक़ाब है, हर सच में एक राज़ है”

“पताल लोक’ के सभी एपिसोड 15 मई को दुनिया भर में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किये जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.