FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

फिल्म ‘Malang’ के पहले गाने ‘चल घर चलें’ का टीज़र हुआ रिलीज l

0 551

दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर अभिनीत फिल्म ‘Malang’ के निर्माताओं ने अपने दमदार ट्रेलर के साथ देश में तहलका मचा दिया है, और अब, निर्माता फिल्म का पहला गाना ‘चल घर चलें’ रिलीज करने के लिए तैयार हैं। पहले निर्मातों ने इस गाने की घोषणा एक पोस्टर के जरिये की और अब इस गाने का टीज़र भी रिलीज हो चूका है l

फ़िल्म का ट्रेलर अपने रिलीज़ के बाद से ही प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री के बीच प्रशंसा का पात्र बना हुआ है और यूट्यूब पर भी जमकर ट्रेंड कर रहा है।
फिल्म के इस पहले ट्रैक को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज़ दी है व सईद कुदरी द्वारा लिखित है और साथ ही, संगीत सभी के पसंदीदा मिथून ने दिया है।

“मलंग” 7 फरवरी 2020 में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसे मॉरीशस, गोवा और मुंबई के कुछ हिस्सों में शूट किया गया है। वही, ट्रेलर में नज़र आने वाली मिस्ट्री और केमिस्ट्री ने इसे निश्चित रूप से ‘सीज़न का सबसे प्रतीक्षित ट्रेलर’ बना दिया है।

मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.