FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

Amazon Original की आगामी सीरीज़ ‘The family man’ को ‘द टेलीविज़न क्रिटिक्स एसोसिएशन’ में किया गया प्रदर्शित!

0 633

‘The family man’ टेलीविज़न क्रिटिक्स एसोसिएशन में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय Amazon Original श्रृंखला बन गई है ।
‘The family man’ एक मध्यम वर्ग के बारे में एक्शन-ड्रामा श्रृंखला है जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी में एक स्पेशल सेल के लिए काम करता है। जब वह देश को आतंकवादियों से बचाने की कोशिश करता है, तो उसे अपने सीक्रेट, उच्च दबाव और कम भुगतान वाली नौकरी के प्रभाव से भी अपने परिवार की रक्षा करनी होती है।
मनोज बाजपेयी, प्रियामणि, नीरज माधव, शरद केलकर और शारिब हाशमी अभिनीत, ‘The family man’ का निर्देशन कृष्णा डी.के. और राज निदिमोरु ने किया है ‘The family man’ सितंबर, 2019 में Amazon Prime वीडियो पर दुनिया भर में लॉन्च की जाएगी
बहुप्रतीक्षित ड्रामा-थ्रिलर ‘The family man’ 27 जुलाई, 2019 को लॉस एंजिल्स में द टेलीविज़न क्रिटिक्स एसोसिएशन में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय Amazon Original श्रृंखला बन गयी है। यह श्रृंखला राज एंड डीके (गो गोवा गॉन, शोर इन द सिटी) द्वारा निर्मित और निर्देशित की गई है और इस श्रृंखला के साथ दो बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्तकर्ता प्रियामणि अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे है। इस शो में शारिब हाशमी, नीरज माधव, शरद केलकर, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी और अन्य अनुभवी कलाकार भी शामिल हैं। समर टी.सी.ए सेशन के हिस्से के रूप में ट्रांसपेरेंट, कार्निवल रोवांड ट्रू लव के नए सीजन सहित दुनिया भर में अमेज़ॉAmazon Original का प्रदर्शन किया जा रहा है।अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया के निर्देशक और प्रमुख, कंटेंट, विजय सुब्रमण्यम कहते है, ‘The family man’ आपको शुरू से लेकर आखिर तक बांध कर रखता है। राज और डीके स्टाइल में, यह मज़ेदार ह्यूमर से लैस सीरीज़ है। हमें खुशी है कि यह भारत की पहली Amazon Original सीरीज़ है जिसे हम इस प्रतिष्ठित अवसर पर प्रदर्शित कर रहे हैं। यह गर्व की बात है कि क्रिटिक्स ने द फैमिली मैन को इस इवेंट के लिए एक हाईलाइट के रूप में चुना है। हम कई और Amazon Original श्रृंखलाओं को वैश्विक स्तर पर इस तरह की सराहना प्राप्त करता देखने के लिए तत्पर हैं। “

Leave A Reply

Your email address will not be published.