निर्माता Sajid Nadiadwala का आज जन्मदिन है जिसका जश्न निर्माता ने सेट पर बागी 3 की टीम के साथ मनाया है। इस पार्टी में Sajid Nadiadwala, टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर, अहमद खान सहित कई लोग अन्य मौजूद थे।
Sajid Nadiadwala देश के टॉप निर्माता में से एक हैं और 2019 में सुपर 30, छिछोरे, और हाउसफुल 4 के साथ सुपर हिट फिल्मों की हैट्रिक बनाने में सफ़ल रहे थे।
वही, अब Sajid Nadiadwala की आगामी रिलीज़ बागी 3 ने अपने पावर पैक ट्रेलर के साथ दर्शकों के बीच हंगामा मचा दिया है जो 6 मार्च 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है।
बागी 3 के बाद, साजिद की अगली रिलीज़ में अक्षय कुमार के साथ ‘बच्चन पांडे’ और सलमान खान के साथ ‘कभी ईद कभी दीवाली’ शामिल हैं।
